Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

तुरंत हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं आपके ये 3 फेवरेट फूड, सोच समझकर खाएं इन्हें

Heart Blockage Food: हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी अब काफी आम हो गई है। इसका प्रमुख कारण है एक्सरसाइज की कमी और अनहेल्दी फूड। कुछ फूड्स तो आपके हार्ट के जानी दुश्मन कहे जा सकते हैं।

तुरंत हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं आपके ये 3 फेवरेट फूड, सोच समझकर खाएं इन्हें

Written by Atul Modi |Published : May 12, 2024 6:19 PM IST

Heart Blockage Food: ख्वाहिशों से भरी इस जिंदगी में सेहत कहीं पीछे छूटती जा रही है। दिनभर काम में जुटे रहने वाले लोग अक्सर हेल्दी रहने पर ध्यान देना ही भूल जाते हैं। किसी गंभीर बीमारी या परेशानी का सामना करने पर ही उन्हें हेल्थ का ख्याल आता है। इन्हीं वेकअप कॉल्स में से एक है हार्ट ब्लॉकेज। हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी अब काफी आम हो गई है, इसका प्रमुख कारण है एक्सरसाइज की कमी और अनहेल्दी फूड। कुछ फूड्स तो आपके हार्ट के जानी दुश्मन कहे जा सकते हैं, ये आर्टरीज (नसों) को ब्लॉक (Clogged Arteries) कर देते हैं। ऐसे फूड्स आपके फेवरेट फूड हो सकते हैं, जिनसे आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

हार्ट ब्लॉकेज का कारण हो सकते हैं ये फूड्स - (What Foods Cause Clogged Arteries in Hindi)

हार्ट ब्लॉकेज (Symptoms of Clogged Arteries) दिल की कई बीमारियों को ट्रिगर करती है। इसके कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि आ सकते हैं। आपके फूड का असर सीधे हार्ट पर पड़ता है। इसी के कारण धमनियां यानी आर्टरीज ब्लॉक होने लगती हैं।

1. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट

ब्रेड, पास्ता, पिज्जा, पेस्ट्री, नूडल्स आजकल सभी की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। लेकिन ये सभी रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट में आते हैं। इनमें बहुत कम फाइबर होता है और पोषक तत्व नाममात्र के होते हैं। ये सभी आपके ब्लड शुगर लेवल को बिगाड़ देते हैं, जिसका असर भी हार्ट की हेल्थ पर पड़ता है। इसलिए हमेशा साबुत अनाज और हाई फाइबर फूड खाना चाहिए।

Also Read

More News

2. प्रोसेस्ड मीट

बेकन, हैम और डेली जैसे प्रोसेस्ड मीट में बहुत ज्यादा सैचुरेटेड फैट, सोडियम और प्रिजर्वेटिव होते हैं, ये आपकी सेहत के साथ ही हार्ट के लिए भी नुकसानदायक है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

3. तला हुआ खाना

समोसे, कचौड़ी, पकौड़ी, फ्रेंच फ्राइज, फ्राइड चिकन आदि भारतीय फूड का अहम हिस्सा माने जाते हैं। लेकिन ये सभी जितने टेस्टी हैं, उतने ही अनहेल्दी भी हैं। इसमें अनहेल्दी फैट और बहुत ज्यादा कैलोरी होती है। यह आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देते हैं, जो ऑर्डर में जमने लगता है। यही हार्ट ब्लॉकेज का कारण बन जाता है। इसलिए फ्राइड फूड को सीमित ही खाना चाहिए।

4. ट्रांस फैट्स

वनस्पति घी, फ्राइड फूड, बिस्किट, पाई, फास्ट फूड आदि में हाई ट्रांस फैट्स होते हैं। ये सभी आपके गुड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा देते हैं। इस स्थिति में आर्टरी में प्लाक जमने लगता है और ब्लॉकेज बढ़ जाती है।

5. बहुत ज्यादा मीठा खाना

सॉफ्ट ड्रिंक, सोडा ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक्स, शेक, केन्ड जूस पीना आजकल लोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन इन सभी में हाई शुगर होती है। ये शुगर आपका वेट बढ़ाने के साथ ही डायबिटीज और सूजन का कारण बन जाती है। ये सभी हार्ट में ब्लॉकेज पैदा करते हैं और स्ट्रोक का कारण बन जाते हैं।

6. ज्यादा सॉल्टी फूड

ज्यादा सॉल्टी फूड यानी नमक वाला खाना आपको स्वाद भले ही दे, लेकिन ये आपकी सेहत बिगाड़ देता है। यह शरीर के लिए खतरनाक है। इससे ब्लड प्रेशर हाई होता है, जो हार्ट के लिए खतरनाक स्थिति है। इससे हार्ट वेन्स पर दबाव पड़ता है। नमक हार्ट वेन्स को संकरा कर देता है, जिससे हार्ट डिजीज के खतरे बढ़ जाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(डिस्क्लेमर: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।)

About the Author

... Read More