
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 5, 2020 12:04 PM IST
रात में सोते वक्त पीएं ये 3 ड्रिंक्स, बैली फैट और डबल चिन की हो जाएगी छुट्टी
आजकल जिस तरह लोगों का लाइफस्टाइल हो गया है इसमें वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। हर कोई चाहता है कि वह फिट रहे और उसका वजन भी उसकी हाईट के अनुसार हो। लकिन हर बार ऐसा हो नहीं पाता है। अगर आप अपने बैली फैट को कम करने के लिए तरह तरह के तरीके अपनाकर परेशान हो गए हैं और कुछ फर्क नहीं दिख रहा है तो आज आपकी ये समस्या हमेशा के लिए दूर होने वाली है। आज हम आपको 3 ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पीने से आपको काफी फायदा दिख सकता है।
आपके किचन में एक छोटे से डब्बे में रखें मेथी के बीज पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं। इनमें कई ऐसे न्यूट्रीशियन होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छे होते हैं। मेथी के बीजों में जबरदस्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गैस, पेट में दर्द और कब्ज समेत कई रोग दूर होते हैं। साथ ही यह तेजी से फैट भी बर्न करते हैं। रात के समय एक ग्लास मेथी के बीजों का पानी पीने से बॉडी पूरी तरह से डिटॉक्स होती है और इम्युनिटी तेजी से बढ़ती है। इससे बॉडी का पूरा फैट निकल जाता है।
ऐसे बनाएं मेथी का पानी
एक कप पानी उबालें। जब पानी में उबाल आ जाए तो उसमें एक या दो चम्मच मेथी के बीज डालें। आप देखेंगे कि बीज का रंग हल्का होना शुरू हो जाएगा। जब ऐसा हो जाए तो ड्रिंक को अच्छी तरह से फेंट लें और ठंडा करने के बाद घूंट घूंट कर पीएं। यह स्वाद में कड़वा होता है इसलिए इसे थोड़ा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें आप गुड़ मिला सकते हैं।
खीरे और पुदीने की स्मूदी स्वादिष्ट होने के साथ ही फैट को भी तेजी से कम करती है। खीरे और पुदीने का मिश्रण बॉडी को अच्छी तरह से हाइड्रेट करने के साथ ही एसोफेगस में दर्द, गैस और पेट की कई समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है। यह मिश्रण मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉंग करता है जिससे बॉडी में फैट जमा नहीं हो पाता है। वैसे तो आप खीरे और पुदीने की स्मूदी को दिनभर में कभी भी पी सकते हैं लेकिन रात में नियमित रूप से पीने से जल्दी और असरकारी फर्क दिखता है। खीरे में विटामिन ए, विटामिन के, और विटामिन बी के साथ ही हाई फोलेट वेल्यू भी होती है। यह स्मूदी बॉडी से टॉक्सिंस को दूर करने के साथ ही ब्लड शुगर और डाइजेशन को भी बेहतर करती है।
ऐसे बनाएं स्मूदी
एक खीरे को बारीक टुकड़ों में काटें। अब एक ब्लेंडर या मिक्सी में, धनिया के कुछ पत्ते डालें। इन्हें अच्छी तरह से ब्लेंड करें और इसे एक अच्छी स्मूथी की तरह तैयार करें। इसे थोड़ा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें आप एक छोटा टुकड़ा अदरक और आधा नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
जब सोते वक्त आपका कुछ टेस्टी ड्रिंक पीने का मन करें तो भला दालचीनी की चाय से बेहतर और क्या हो सकता है। दालचीनी का टेस्ट बहुत अच्छा होता है साथ ही इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो वजन कम करने में तेजी से मदद करते हैं। दालचीनी में भारी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो सूजन कम करने के साथ ही मोटापे को भी रोकते हैं।
ऐसे बनाएं दालचीनी की चाय
इसे बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म करें और इसमें 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालें। जब इसमें उबाल आ जाए तो इसे ठंडा करने के बाद कप में छान लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और पी लें। फैट को तेजी से कम करने के लिए इस ड्रिंक को 15 दिनों तक सोने से 20 से 30 मिनट पहले पीएं।