
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 4, 2022 8:47 PM IST
विटामिन और पोषक तत्व आपके के शरीर को बीमारियों से बचने का काम करते हैं। इनमें से कुछ विटामिन्स अच्छे जोड़े के रूप में पाए जाते हैं जो साथ खाए जाने पर लाभ पहुंचाते हैं जैसे जिंक और मैग्नीशियम एक बहुत अच्छी जोडी बनाते हैं, रेस्वेराट्रोल और पिपेरिन एक अच्छा जोड़ा है जो कि हमारे शरीर की रक्षा करने में सहायता करता है। रेस्वेराट्रोल हमारे दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है। एंटीऑक्सिडेंट का हमारे शरीर में रहना बहुत ही जरुरी है। यह हमारे शरीर की रक्षा करता है। विटामिन सी और विटामिन ए को आम तौर पर अलग अलग खाया जाता है लेकिन जब ये जोड़े के रूप मे होते है तो बहुत लाभदायक होते हैं। हमारी त्वचा की देख-रेख के लिए विटामिन सी बहुत ही उपयोगी है और स्किन की चमक के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल करना लाभदायक होता है। यह दोनों लाभ एक साथ मिलने पर स्किन बहुत अच्छी लगती है। जो लोग इन दोनों विटामिन्स को एक साथ उपयोग नही कर रहे हैं उनको इनका पूरा या ज्यादा लाभ नही मिलता है।
विटामिन सी और विटामिन ई दोनों अलग अलग काम आते हैं और दोनों के ही अलग अलग लाभ होते है। दोनों त्वचा के लिए अच्छे होते है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने के काम आते हैं और कोलेजन का निर्माण करते हैं जोकि हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इन दोनों को एक साथ उपयोग करने पर अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
त्वचा के विशेषज्ञ जुलिया टी हंटर, एमडी होलिस्टिक डर्मेटोलॉजी के संस्थापक बताते हैं कि, ये दोनो एक दूसरे के प्रभावों को और ज्यादा मजबूत करते हैं। एक दूसरे को दुबारा से विकसित करने में मदद करते हैं जिससे ये हमारे शरीर में लंबे समय तक बने रहते हैं और इनका लाभ भी लंबे समय तक देखने को मिलता है। यह त्वचा में ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन सी और विटामिन ई एक दूसरे के साथ मिलकर कार्य करते हैं।
विटामिन ई विटामिन सी की क्षमता को आठ गुना बढ़ा देता है और विटामिन सी विटामिन ई को दुबारा से बनने में मदद करता है जिससे ये शरीर के खराब कणों को मार देते है। यह कोशिका के तनाव को कम करते हैं। यह एक साइंटिफिक तरीके से काम करते हैं और हम कह सकते है कि विटामिन सी और विटामिन ई एक दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं।
आपने ऊपर देखा कि दोनों विटामिन एक तरह से एक दूसरे का पूरक बन कर काम करते हैं। विटामिन ई विटामिन सी को बनाए रखने में सहायक होता है और इसको खराब होने से बचाता है। जब इनका एक साथ सेवन किया जाता है तो ये विटामिन शरीर की रक्षा भी करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद मिलती है। यह हमारे शरीर में कोलेजन को मजबूत करते है जिससे हमारी त्वचा में एंटी एजिंग प्रभाव देखने को मिलते हैं।
यदि आप गर्भवती हैं और बच्चे को दूध पिला रही है या फिर दवाई ले रही हैं तो आपकों इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए ताकि साइड इफेक्ट्स से बचा जा सके।
निष्कर्ष
ऐसे ही बहुत सारे विटामिन एक दूसरे के पूरक की तरह काम करते हैं और दोनों का साथ सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है लेकिन कुछ विटामिन ऐसे भी होते हैं जिनके पेयर एक साथ नहीं बन पाते हैं और वह आप को साइड इफेक्ट्स पहुंचा सकते हैं। इसलिए आपको हर पेयर का सेवन करने से पहले पर्याप्त जानकारी का हासिल करना बहुत आवश्यक होता है।