Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सुबह उठकर आप सबसे पहली डाइट कौन सी लेते हैं इसका आपके शरीर पर सीधा असर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट कहते हैं कि सुबह खाली पेट ऐसी चीजें खानी चाहिए जो शरीर को एनर्जेटिक और फ्रेश करने में मदद करें, ताकि आपका पूरा दिन आसानी से बीते। सुबह खाली पेट फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से युक्त डाइट लेने से बेहतर भला और क्या होगा? क्योंकि फाइबर पाचन क्रिया को बूस्ट (Nuts Boost Digestion System) करते हैं और एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि वो कौन सी चीजें होंगी जिनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होगा तो न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा इसके बेस्ट सोर्स बता रही हैं।
सुबह की पहली मील आपका दिन बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा कहती हैं "सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जिससे आपका बाकी का दिन फ्रेश, हैप्पी और हेल्दी तरह से गुजरे। इसलिए मैं सजेस्ट करूंगी कि सुबह खाली पेट नट्स का सेवन करें। नट्स खाने से बॉडी सारा दिन आपके कंट्रोल में रह सकती है और सही तरह से रिस्पांस करेगी।" यानि कि सुबह-सुबह हैवी मील लेने के बजाय लाइट लेकिन हेल्दी मील लेनी चाहिए। इसलिए न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा सुबह भगे हुए बादाम और अखरोट का सेवन करने की सलाह देती हैं।
View this post on Instagram
अगर सुबह की शुरुआत भीगे हुए बादाम के साथ की जाए तो इससे मेंटल हेल्थ बूस्ट होने के साथ ही डाइजेशन बेहतर होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवलभी घटता है। क्योंकि बादाम प्रोटीन, विटामिन ई और मैगनीशियम से लैस होते हैं इसलिए ये सेहत को और भी कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा भीगे हुए बादाम इसलिए भी बेहतर होते हैं क्योंकि इनके छिलके में टैनिन (Tannins) होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है।
अखरोट को सभी नट्स का राजा कहा जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का खजाना होता है। सिर्फ यही नहीं अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता है, इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को बूस्ट करने के लिए अखरोट खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अखरोट कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, कॉपर और जिंक का भी जबरदस्त स्त्रोत है। सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और वजन भी सामान्य रहता है।