
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 3, 2023 4:17 PM IST
अधिकतर लोगों को गर्मियों का मौसम इसलिए पसंद होता है क्योंकि इसमें उन्हें आम खाने को मिलता है। आम बहुत स्वादिष्ट फल होता है और लगभग यह हर भारतीय का मन पसंदीदा फल होता है। अधिकतर लोगों को तो कच्चा आम खाना भी काफी अच्छा लगता है क्योंकि कच्चे आम में एक खट्टापन और वैसा स्वाद होता है जो शायद अब पढ़ते हुए भी आपके मुंह में पानी आ गया होगा। कुछ लोग तो कच्चे आम को नमक और मसाला लगा कर ऐसे ही खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसकी चटनी या सब्जी भी बनाते हैं। अगर आपको भी कच्चा आम काफी अच्छा लगता है तो न्यूट्रीशनिस्ट पूजा मखीजा ने इसको अपनी डाइट में शामिल करने के कुछ हेल्दी तरीकों के बारे में बताया है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या दिन में एक ऐसी मील रखना चाहते हैं जिसमें आपको ज्यादा हैवी खाना खाने की बजाए कुछ लाइट फूड मिल जाए तो आप सलाद डाइट में एड कर सकते हैं। इस सलाद में आप कच्चे आम, प्याज, लेट्यूस और पुदीने जैसे इंग्रेडिएंट्स को मिला सकते हैं।
कच्चे आम का प्रयोग आम पन्ना बनाने के लिए भी किया जाता है जो गर्मियों में काफी प्रसिद्ध ड्रिंक है। यह ड्रिंक काफी स्वादिष्ट तो लगती हो है साथ में यह गर्मियों के मौसम में आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए भी काफी लाभदायक रहती है।
आप अपने डिनर और लंच में अगर नॉर्मल सब्जियां खा खा कर बोर हो गए हैं तो कच्चे आम की भी सब्जी बना सकते हैं जो महाराष्ट्र जैसे क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध है।
अगर आप हरी चटनी बनाना चाहते हैं और वह भी आम की मदद से तो इससे आम की लौंजी तैयार की जा सकती है। इस चटनी में जीरा, हींग और सौंफ का भी प्रयोग किया जाता है। साथ ही मिर्ची का तीखा स्वाद भी इसमें काफी स्वादिष्ट लगता है।
कच्चा आम स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है क्योंकि यह दिल के लिए लाभदायक है, साथ ही पाचन तंत्र की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार है। यह आपको गर्मी से भी बचाता है और आपका वजन कम करने में असरदार है।
निष्कर्ष: तो इन तरीकों से आप कच्चे आम की कुछ स्वादिष्ट रेसिपी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और गर्मियों का आनंद कुछ इस प्रकार उठा सकते हैं।