Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Health Benefits of Jaggery: गुड़ का सेवन सर्दियों में भरपूर मात्रा में किया जाता है। भारत में अक्सर मीठे के तौर पर गुड़ का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। आपने अक्सर बुजुर्गों को खाने के बाद गुड़ का सेवन करते हुए देखा होगा। जिसे खाने के कई फायदे होते हैं। भारत के ज्यादातर हिस्सों में गुड़ का निर्माण गन्ने के रस से किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गुड़ न केवल गन्ना बल्कि कई और चीजों से भी तैयार किया जाता है। आज हम आपको गन्ने के अलावा नारियल और खजूर से तैयार होने वाले गुड़ के फायदे में बताने जा रहे हैं।
गन्ने से बना गुड़ सबसे ज्यादा चर्चित रहता है। जिसका कारण इसका बड़ी मात्रा में निर्माण किया जाना है। गन्ने के रस से तैयार गुड़ खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें कई विटामिन और मिनरल्स जैसे कैल्शियम, आयरन, जिंक और फास्फोरस मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन अच्छा माना जाता है।
इसमें आयरन की मात्रा पर्याप्त होती है, इसलिए गन्ने से बना गुड़ रोज खाने से एनीमिया जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।
इस गुड़ का निर्माण विशेषकर दक्षिण भारत में किया जाता है। इस गुड़ को नारियल के अनफर्मेंटेड़ रस से बनाया जाता है। जमने के बाद यह गुड़ थोड़ा सख्त हो सकता है। नारियल से बने गुड़ में आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है। जो कि हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।
यदि आप अपने बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो नारियल का गुड़ आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है।
इस गुड़ का इस्तेमाल पूर्वी भारत जैसे पश्चिम बंगाल या झारखंड जैसे राज्यों में किया जाता है। इसे खजूर का गुड़ या पाताली गुड़ भी कहा जाता है। इस गुड़ का निर्माण खजूर के पेड़ के निकले एक लिक्विड से बनाया जाता है। इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है।
यदि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है तो खजूर का गुड़ खाना आपके लिए बेहतर हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।