आलू खाने का गलत तरीका बढ़ाता है आपका वजन, जानें कैसे

आलू को लेकर कई भ्रम लोगों के मन में रहता है. आलू क्या सच में वजन बढाता है ? अगर आपके भी मन में यह सवाल है तो इसके बारे में आपको विस्तार से समझना होगा. आइए जानते हैं आलू खाने का सही तरीका और इसके फायदे व नुकसान के बारे में....

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 6, 2019 8:56 PM IST

भारत ही नहीं विश्व में सबसे अधिक कोई सब्जी खायी जाती है तो वह है आलू. लेकिन हाल के वर्षों में आलू को लेकर कई तरह के भ्रम भी फैल गये हैं. क्योंकि विश्वभर में मोटापा एक समस्या बन रहा है. मोटापा की मुख्य वजहों में आलू (disadvantages of potato) को भी शामिल किया जाता है. जैसे ही कोई वेट लॉस के बारे में सोचता है तो वह तुरंत डाइट से आलू को हटा देना चाहता है. आलू के नुकसान (disadvantages of potato) के बारे में आपको घर पर भी कई हेल्द टिप्स मिल जाते हैं. क्या सच में आलू इतना खराब है कि उसे डाइट में शामिल ही नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं आलू कैसे आपको प्रभावित करता है.

कई डाइट एक्सपर्ट्स से बात करने पर पता चला कि आलू मोटापा बढ़ाने का कम नहीं करता है. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आलू खाने का गलत तरीका मोटापे की वजह है. आइए जानते हैं विस्तार से आलू के बारे में....

आलू में कितनी कैलोरी 

अगर आलू में मौजूद कैलोरी की बात करें तो इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. क्योंकि आलू मुख्यतः स्टार्ची खाद्य पदार्थ है. आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा पायी जाती है.

कुछ डाइट एक्सपर्ट्स की माने तो यह मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने का काम करता है. इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है.

आलू कब बढ़ाता है मोटापा 

The wrong way to eat potatoes increases your weight know how potatoe eat

जैसा कि हम सभी जानते हैं आलू में कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च होता है. इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. लेकिन भारत में आलू खाने का तरीका ऐसा है कि वह शरीर में फैट बढ़ाने का काम करने लगता है.

सामान्य उबला हुआ आलू खाने से आपको उसके सारे न्यूट्रिशन मिलते हैं, लेकिन जैसे ही आप उसे फ्राइड करते हैं उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू कम हो जाती है और कैलोरीज की मात्रा बढ़ जाती है.

आलू में पोषक तत्वों की मात्रा 

The wrong way to eat potatoes increases your weight know how potatoe eat

डाइट एक्सपर्ट्स और कई शोध में यह बात सामने आयी है कि आलू में विटामिन सी की मात्रा पायी जाती है. इसके अलावा इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण भी पाये जाते हैं. आलू शरीर की कोशिकाओं को नष्ट हने से बचाने का काम भी करता है.

आलू में पोटैशियम की मात्रा पायी जाती है. अगर तुलना के तौर पर देखें तो आलू में केले से भी अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है.

विटामिन सी के साथ ही साथ आलू में विटामिन बी 6 भी पाया जाता है. शरीर के साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी विटामिन बी 6 बहुत जरूरी होता है.

आलू में जिंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक की मात्रा भी पर्याप्त होती है. इसके सेवन से स्किन को भी पोषण मिलता है.

आलू कब होता है ज्यादा फायदेमंद 

वैसे तो आलू का सेवन आप भी रोजाना करते हैं लेकिन इसका पूरा फायदा नहीं ले पाते हैं. आलू को अलग छिलके सहित खाया जाये तो यह ज्यादा हेल्दी होता है. क्योंकि आलू के छिलके में फाइबर, आयरन और पोटैशियम पाया जाता है. तो अगली बार आलू की सब्जी कम से कम फ्राई करें और हो सके तो छिलके के साथ खाएं.

क्या है आलू के बारे में निष्कर्ष 

आपने आलू के नुकसान (disadvantages of potato) बहुत पढ़े हैं. लेकिन इसके बारे सही जानकारी आपको मोटापे के साथ खाने के सही तरीके के बारे में भी बता देती है. अगली बार आलू को फ्राइड नहीं उबले या बहुत कम तेल में बनाकर खाएं और हेल्थ के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं.

आलू खाने के फायदे.

अंकुरित आलू खाना चाहिए ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source