Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सउदी अरब में आज ईद मनाई जा रही है। अगर ईद का चांद नजर आ गया तो कल भारत में भी ईद मनाई जाएगी। ईद में मिठास घोलने के लिए इस बार आप साधारण सेवइंयों की बजाए किमामी सेवइंयां बना सके हैं। सेवइयां छोटे से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद होती हैं। ईद के मौके पर अगर सेवइयां न बनाई जाएं तो ईद भी फीकी ही लगती है। आइए जानें एक नए अंदाज में यानी किमामी सेवइयां बनाने का तरीका। किमामी सेवइंयों का स्वाद तो अनूठा होता ही है, यह बनाने में भी बेहद आसान हैं।
1 बड़ी कटोरी सेवईं
डेढ़ कप घी
ढाई कप दूध
5-6 इलायची
4-5 लौंग
डेढ़ कप चीनी
पानी जरूरत के अनुसार
सजावट के लिए
8-10 बादाम बारीक कटे हुए
8-10 पिस्ता बारीक कटा हुआ
यह भी पढ़ें - हेल्दी नाश्ता है रवा उपमा, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ
- किमामी सेवईं बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक बर्तन में घी गरम करने के लिए रखें।
- घी के गर्म होते ही इलायची और लौंग डालकर फ्राई कर लें।
- इलायची और लौंग से भीनी खुशबू आते ही इन्हें निकालकर एक कटोरी में रख दें।
- अब इसी पैन में 4 से 5 मिनट तक सेवइयों को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- दूसरी ओर एक दूसरे बर्तन में मीडियम अंच में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें।
- फ्राई की हुई सेवइयों को तैयार चाशनी में डालें। यह भी पढ़ें – चाय-कॉफी नहीं, इस हेल्दी ड्रिंक से करें दिन की शुरूआत
- जब सेवइयां चाशनी में घुल जाए तब इसमें दूध डालकर लगभग 5 मिनट तक उबालें।
- तय समय के बाद आप पाएंगे कि दूध में गाढ़ापन आ चुका है। आंच बंद कर दें और फ्राई की हुई लौंग और इलायची से गार्निश कर सर्व करें।