Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Nutrients For Good Health :शरीर के लिए कौन-सा पोषक तत्व है क्यों ज़रूरी, जानें अलग-अलग विटामिन का क्या है आपके स्वास्थ्य में योगदान

यहां इस लेख में आज हम बात करते हैं विभिन्न पोषक तत्वों के बारे में और उनसे होने वाले सेहत लाभों के बारे में। ( why vitamins and minerals are important for body Hindi.)

Nutrients For Good Health :शरीर के लिए कौन-सा पोषक तत्व है क्यों ज़रूरी, जानें अलग-अलग विटामिन का क्या है आपके स्वास्थ्य में योगदान

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 25, 2022 12:46 PM IST

Important Nutrients For Good Health: भोजन से प्राप्त होने वाले पोषक तत्व जैसे विटामिंस, मिनरल या खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर का पोषण करते हैं और उसे स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पर किस न्यूट्रिएंट की ज़रूरत शरीर को कितनी और क्यों पड़ती है या किसी पोषक तत्व को पाने के लिए किस तरह के फूड्स का चयन करना चाहिए।  जैसा कि मौसमी फल, सब्जियां, मसाले, हर्ब्स और यहां तक कि पानी भी विभिन्न न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं ऐसे में इन फूड्स का महत्व और इनके पोषक तत्वों की अहमियत को समझते हुए इन्हें अपनी रोज़मर्रा की डाइट में शामिल किया जाता है।  वहीं, पोषक तत्वों की आवश्यकता पूरी करने के लिए एक्सपर्ट्स सप्लीमेंट्स और दवाइयों की बजाय नेचुरल फूडस के सेवन की सलाह देते हैं। डेली डाइट में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इन सभी खाद्य पदार्थो  को शामिल करने से भी इनके पोषक तत्वों का लाभ आपको मिल सकता है। यहां इस लेख में आज हम बात करते हैं विभिन्न पोषक तत्वों के बारे में और उनसे होने वाले सेहत लाभों के बारे में। ( why vitamins and minerals are important for body Hindi.)

पोषक तत्व और उनके सेहत लाभ (Important Nutrients For Good Health)

विटामिन ए (Vitamin A)

यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद न्यूट्रिएंट है।  यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है और आंखों, स्किन और ओवरऑल  विकास  में मदद करता है।

विटामिन बी (Vitamin B)

यह विभिन्न पोषक तत्वों का समूह है, जिसमें विटामिन बी12, विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सभी विटामिंस एनर्जी प्रॉडक्शन (energy production), आयरन के अवशोषण (absorption of iron) में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को कार्य (immune function) करने में सहायता करता है।

Also Read

More News

विटामिन सी (Vitamin C)

इम्यून सिस्टम के लिए अतिआवश्यक और महत्वपूर्ण माना जाने वाला यह पोषक तत्व स्किन की लचक (skin’s elasticity) बढ़ाता है जिससे ड्राई स्किन और झुर्रियों की समस्या कम होती है। ब्लड वेसल्स को भी मज़बूत बनाने के लिए विटामिन सी शरीर को अंदर से निरोगी और मजबूत बनाता है। (Health benefits of Vitamin C)

विटामिन डी(Vitamin D)

शरीर के लिए विटामिन डी (Vitamin D) की पर्याप्त मात्रा प्राप्त करना महत्वपूर्ण है क्योंकि, यह हड्डियों और मसल्स को स्ट्रेंथ देता है। इसी तरह विटामिन डी इम्यून सिस्टम के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो इसका असर ना केवल इम्यून सिस्टम और हड्डियों पर पड़ता है बल्कि, इससे मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है जो स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों की वजह बन सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(डिस्क्लेमर:इस लेख में डाइट से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे पर अमल करने या स्वास्थ्य-संबंधी किसी समस्या की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी एक्सपर्ट का परामर्श ज़रूर लें।)