
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Kala Namak Rice Benefits And Nutritional Values: 'काला नमक' चावल एक पौष्टिक अनाज है और चावल की यह किस्म कई बीमारियों में लाभकारी माना जाता है। बीते कुछ समय से काला नमक चावल काफी चर्चा में है और अब डॉक्टरों द्वारा काला नमक चावल (Black Rice) के सेवन की सलाह दे रहे हैं। भारत में काला नमक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीदाबाद इलाके और हरियाणा (Haryana) के कुछ क्षेत्रों में उपजाया जाता है। साधारण सफेद चावलों की तुलना में काला नमक चावल 4 से 5 गुना अधिक कीमत पर बिकता है। इस लेख में हम बात करते हैं इसी गुणकारी चावल के फायदों, न्यूट्रिशनल वैल्यू और इसके सेवन के तरीकों के बारे में। (Health Benefits Of Kala Namak Rice In Hindi.)
काला नमक चावल को ना केवल स्वास्थ्य बल्कि पारम्परिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि काला नमक चावल का 600 वर्षों पहले से हमारे देश में पाया जाता है और इसे भगवान बुद्ध (Lord Buddha के महाप्रसाद या दि बुद्धा राइस (The Buddha Rice) भी कहा जाता है। पारम्परिक खेती में यह उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और नेपाल (Nepal) के तराई के हिस्सों में उगाया जाता है। काला नमकचावल की पहचान इसकी काली रंग की भूसी या बाहरी कवर से होती है। इसके अलावा काला नमक चावल का अरोमा या सुगंध भी बहुत खास होती है।