... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 19, 2019 7:46 PM IST
हरी मटर के परांठे बेहतरीन नाश्ता है, जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब है। © Shutterstock
मटर इतनी स्वादिष्ट सब्जी है कि सभी इसे पसंद करते हैं। इन दिनों भी बाजार में हरी मटर खूब आसानी से मिल रही है। लोग इसके तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं हरी मटर के परांठे, यह बेहतरीन नाश्ता न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब है।
यह भी पढ़ें - बेकार न समझें, बहुत काम का है बैंगन
हरी मटर के परांठे
सामग्री
360 ग्राम- गेहूं का आटा
1/2 टीस्पून -नमक
1 टीस्पून- तेल
360 ग्राम-आधे उबले हुए मटर
2 से 3 -बारीक कटी हरी मिर्च
1 टीस्पून -अदरक
नमक-स्वादानुसार
1/2 टीस्पून -लाल मिर्च
1/2 टीस्पून- धनिया पाउडर
1/4 टीस्पून -गर्म मसाला
2 टेबलस्पून -धनिया
तेल- तलने के लिए
यह भी पढ़ें – ये है वे पांच सुपरफूड, जो बढ़ाते हैं प्लेटलेट्स काउंट
विधि
सबसे पहले एक बड़े परात में आटे को डालकर उसमें आधा चम्मच नमक, 1 चम्मच तेल को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
अब उबले हुए मटर में, हरी मिर्च, अदरक डाल कर उसे ब्लेंड करके बाऊल में निकाल लें।
मटर के इस पेस्ट में इसमें नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, कटी हुई धनिया की पत्ती को मिला लें।
यह भी पढ़ें – पालक कोफ्ता : स्वाद और सेहत से भरपूर हैं ये रेसिपी
अब गूंथे आटे की लोई बनाकर पहले हल्का से बेलकर उसे हाथों से बीच में गहरा करते हुये मटर का मिश्रण को भरके कवर कर लें।
मटर से भरी हुई लोई को बेल कर गर्म किये हुये तवे पर डालें और हल्का ब्राउन होने तक सेंके और दूसरी साइड बदलें।
अब धीमी आंच पर सेंकते हुए इसकी दोनों साइड पर तेल लगा कर अच्छे से सेंक ले।
आपका भरवां ग्रीन मटर परांठा बन कर तैयार है। अब गर्मागर्म इस पराठें को आचार के साथ सर्व करें।