Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Foods that could cause heart attack: डाइट हमारे स्वास्थ्य को मेंटेन रखे के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है और अगर हमारा खान-पान ही अच्छा नहीं है, तो कई अलग-अलग प्रकार की बीमारियां होने का खतरा हमारे शरीर में बढ़ जाता है। अगर हम लंबे समय से खाने-पीने का ठीक से ध्यान नहीं रख पा रहे हैं, गलत समय पर खाते हैं और हमारी डाइट में अनहेल्दी फूड्स हैं, तो इसके कारण शरीर के कई अंग प्रभावित होने लगते हैं और इनमें एक हार्ट भी है। कुछ ऐसे अनहेल्दी फूड्स भी हैं, जो हमारे हार्ट को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं और खासतौर पर हार्ट के मरीजों को विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए। इसलिए यदि आप भी हार्ट को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो डाइट का खास ध्यान रखें। सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है और इसलिए अपनी डाइट को लेकर नियमित रूप से एक्सपर्ट्स से राय लेते रहना चाहिए।
इस बारे में डॉक्टर भी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। दिल्ली के पटपड़गंज में स्थित मैक्स सुपर स्पैश्लिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एंड हेड कार्डियक सर्जरी स्पेश्लिस्ट डॉक्टर वैभव मिश्रा ने इस बारे में कुछ खास जानकारियां दी जिसके बारे में इस लेख में बताया गया है। चलिए जानते हैं सर्दियों में कौन से फूड्स हार्ट अटैक का खतरा बन सकते हैं -
डॉक्टर वैभव ने बताया कि जिन फूड्स में चीनी का ज्यादा इस्तेमाल होता है, वे हार्ट के लिए हानिकारक माने जाते हैं। उदाहरण के लिए मिठाइयां, ड्रिंक्स और यहां तक कि घर पर बने पकवान जिनमें ज्यादा शुगर होता है, वे हार्ट को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
जिन खाद्य पदार्थों में ज्यादा मात्रा में ज्यादा मात्रा में सोडियम पाया जाता है, वे आपके हार्ट के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ज्यादा मात्रो में सोडियम के कारण हार्ट अटैक व हार्ट फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है और इसलिए हाई सोडियम फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
आजकल लोगों को ज्यादा तली व भुनी हुई यानी डीप फ्राइड फूड्स खाना अच्छा लगता है, जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। डॉक्टर वैभव ने बताया कि ये फूड्स वसा से भरपूर होते हैं, जो धमनियों से जुड़ी कई हार्ट की बीमारियों का कारण बन सकती है। ये फूड्स हाई ब्लड प्रेशर का कारण भी बनती हैं, जिसका सीधा प्रभाव आपके हार्ट पर ही पड़ता है
डॉक्टर वैभव ने आगे बताया कि कुछ हेल्दी दिखने वाली चीजें जैसे रेड मीट, फुल फैट मिल्क व अन्य कई ऐसे फूड्स हैं जिनमें सैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा जो लोग ज्यादा शराब पीते हैं या फिर जिनकी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज जैसे हेल्दी चीजें नहीं होती हैं, उनमें भी हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा देखा जा सकता है।