कंगना रनौत ने शेयर की अपनी स्पेशल ब्रेकफास्ट रेसिपी, कहा खुद के हाथ से बना खाना ही होता है बेस्ट

कंगना रनौत की स्लिम बॉडी और एनर्जेटिक पर्सनालिटी ही उनकी पहचान है। हाल ही में कंगना ने गर्मियों के लिए एक अच्छा ब्रेकफास्ट आइडिया अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया जो है एक हेल्दी स्मूदी की स्पेशल रेसिपी। (Kangana Ranaut Breakfast Recipe)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 23, 2021 12:12 PM IST

Kangana Ranaut Breakfast Recipe: कंगना रनौत की फिटनेस लोगों को उनका कायल बनाती है। हालांकि, कंगना उन लोगों में से हैं  जिन्हें खाने-पीने का भी खूब शौक है। लेकिन साथ ही वे अपनी फिटनेस के लिए वर्कआउट, डायट और वेलनेस का खास ख्याल रखती हैं। आपने भी शायद नोटिस किया हो कि कंगना रनौत अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अक्सर ऐसी पोस्ट करती हैं जिनमें वे खाने-पीने से जुड़ी बातें लिखती हैं या तस्वीरें शेयर करती हैं। (Kangana Ranuat is a Foodie)

हाल ही में कंगना रनौत ने बताया कि गर्मियों में वह किस तरह का नाश्ता (Breakfast in Summers) पसंद करती हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभार वह अपना ब्रेकफास्ट भी खुद तैयार करती हैं। कंगना रनौत ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं और साथ ही बतायी एक खास स्मूदी की रेसिपी जो कंगना ने खुद तैयार की। (Kangana Ranaut Breakfast Recipe)

कंगना की हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट स्मूदी

कंगना ने अपनी इस पोस्ट मेें लिखा कि उन्होंने गर्मियों की सुबह पीने के लिए एक खास स्मूदी (Smoothie Ideas for Summer) बनायी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, "मैं खुद के हाथों से बने खाने को सबसे बेहतर मानती हूं। मैंने खुद गर्मियों के लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट (Summer Breakfast Idea) तैयार किया है। इस रेसिपी में इस्तेमाल किया है शुद्ध ऑर्गेनिक शहद, हेल्दी नट्स और ढेर सारे फल।" कंगना की इस स्मूदी रेसिपी की हर तरफ चर्चा हो रही है। वजह है इसकी खूबसूरत प्रेजेंटेशन और इसमें शामिल हेल्दी चीज़ें।

गर्मियों में सुबह कई लोगों को कुछ खाने की इच्छा नहीं होती। वहीं, बहुत से लोगों के पास इतना टाइम नहीं होता कि वे अपने लिए एक अच्छा, पौष्टिक और टेस्टी नाश्ता तैयार कर सके। ऐसे में फलों, दही, दूध और नट्स जैसी चीज़ों से तैयार स्मूदीज़ एक हेल्दी और फिलिंग ऑप्शन हो सकती हैं। कंगना की तरह अगर आप भी हेल्थ और स्वाद दोनों का ख्याल रखना चाहते हैं तो ट्राई कर सकते हैं ये हेल्दी स्मूदी।

वॉटरमेलन स्मूदी (Watermelon Smoothie Recipe for summers):

  • 200 ग्राम तरबूज के टुकड़े (Watermelon)
  • 200 ग्राम फल (अंगूर, केला, स्ट्राबेरीज़ आदि)
  • मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits)

ऐसे बनाएं समर स्पेशल स्मूदी

  • सबसे पहले तरबूज के बीज हटाकर तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े काटें। ताकि, उसे पीसना आसान हो।
  • इसी तरह बाकी के फलों को धोकर, साफ करें और उनके छिलके हटाकर उन्हें भी काट लें।
  • अब, ब्लेंडर की मदद से तरबूज के टुकड़ों को मैश करें और एक पल्प तैयार कर लें।
  • अब, इसे एक तरफ रखें और बाकी फलों को भी ब्लेंडर से मैश कर लें। इसे मैश किए गए तरबूज में मिक्स करें।
  • फिर, इस मिश्रण को किसी गिलास में पलटें और ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और फलों से सजाकर सर्व करें।

बनाना वॉलनट स्मूदी (Banana Walnut Smoothie Recipe)

सामग्री-

  • 3-4 मध्यम आकार के केले
  • मुट्ठीभर अखरोट के टुकड़े
  • एक गिलास ठंडा दूध
  • शहद

हेल्दी बनाना वॉलनट स्मूदी बनाने का तरीका-

  • अखरोट को साफ कर उसे छोटे टुकड़ों में काटें। केले का छिलका हटाकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब किसी मिक्सी जार या ब्लेंडर में दूध, केला और अखरोट डालें। मिठास के लिए स्वादानुसार डेढ से 2 चम्मच शहद भी डालें।
  • अब इस मिश्रण को ब्लेंड करें ताकी सारी चीज़ें पीसकर मिक्स हो जाएं। आप इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
  • अपनी पसंद के अनुसार फ्रूट्स, ड्राईफ्रूट्स, वैफल्स या मैपल सिरप जैसी चीज़ों से सजाकर सर्व करें।

क्या आपने देखा दिशा पाटनी का लेेटेस्ट वर्कआउट वीडियो? 70 किलो वेट के साथ स्क्वैट्स कर दिशा ने किया सबको हैरान

Eating healthy during Holi 2021: होली में इस तरीके से बनाएं पकवानों को हेल्दी, नहीं बढ़ेगा वेट, होली के लिए 7 हेल्दी रेसिपीज़

कंगना रनौत, करीना कपूर और ये 3 सेलिब्रिटीज करते हैं बिक्रम योग का अभ्यास, जानें इसका सही तरीका और फायदे