
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 11, 2023 6:32 PM IST
Tetanus mushroom:अगर आप शाकाहारी है, तो आपके लिए मटन से भी स्वादिष्ट सब्जी उपलब्ध है। इस सब्जी का नाम है टेटनस मशरूम, यह नाम भले ही सुनकर आपको अजीब लगे, लेकिन इस सब्जी का स्वाद आपकी जुवां से नहीं जाएगा। इस सब्जी को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इसका सालभर इंतजार करने के बाद यह सावन के महीने में सिर्फ 8 ही दिन मिलती है। इस सब्जी की कीमत मार्केट में 600 से 800 रुपये किलो है, जो सिर्फ आपको सावन के महीने में 8 ही दिन उपलब्ध होती है। यह सब्जी एक मशरूम की प्रजाती है, जो जंगल में सखुआ के पेड़ के नीचे उगता है। आइए जानते हैं टेटनस मशरूम खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ होते हैं?
टेटनस मशरूम विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत होता है। मशरूम में मौजूद विटामिन डी आपकी एकाग्रता क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही यह हड्डियों के बेहतर विकास के लिए भी बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो मशरूम का सेवन जरूर करें।
मशरूम में सक्रिय पॉलीसेकेराइड होते हैं, जिनमें एक प्रकार का घुलनशील फाइबर होता है जिसे बीटा-ग्लूकन कहा जाता है। यह यौगिक आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकता है। नियमित रूप से मशरूप के सेवन से शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ावा मिलता है।
टेटनस मशरूम औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस औषधीय मशरूम में न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज के ट्रीटमेंट का गुण होता है। यह मानसिक समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है।
मशरूम में कुछ चिकित्सीय गुण पाए गए हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। खासकर अधिक वजन वाले वयस्कों में हो रही समस्याओं को दूर करने के लिए यह काफी प्रभावी है। यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहकर कर सकता है, जिससे हार्ट को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।
मशरूम में बीटा ग्लूकेन यौगिक प्रीबायोटिक्स के रूप में कार्य करते हैं। यह लाभकारी आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं और आंत के स्वास्थ्य को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकता है।
मशरूम स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होते हैं। हालांकि, किसी भी तरह के खाने वाली चीजों को अपने आहार में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके और आपके स्वास्थ्य की स्थिति के हिसाब से डॉक्टर आपको सही सलाह दे सके।