... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : August 16, 2023 7:01 AM IST
Tea Side Effects: जैसा कि हम जानते है कि ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत चाय से होती है। चाय पीने से शरीर की सुस्ती दूर होती हैऔर शरीर चुस्त रहता है। वैसे चाय कई तरह की होती है पर ज्यादातर लोग कड़क दूध वाली चाय ही पीना ज्यादा पंसद करते है। चाय थकान दूर करने में भी मदद करती है। कुछ लोगों को चाय की इतनी लत होती है कि उनको हर घंटे में चाय चाहिए होती है। वो पानी की जगह चाय ज्यादा पीते है। लेकिन क्या आपको पता है कि चाय पीना सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। अधिक मात्रा में चाय पीने से नींद की समस्या और सिरदर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। चाय में पाया जाने वाला टैनिन शरीर में कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। आज हम इस लेख में आपको चाय पीने से होने वाले नुकसान के बारें में बताएंगे।
चाय में कैफिन पाया जाता है और अधिक मात्रा में कैफिन का इस्तेमाल सीने में जलन पैदा करता है। पेट में पहुंचने के बाद कैफिन एसिड के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे जलन और एसिड रिफ्लक्स होती है।
ज्यादा चाय पीने से शरीर में आयरन की कमी होती है। ज्यादा चाय का सेवन शरीर में खून की कमी का कारण बन सकता है। क्योकि चाय में मौजूद टैनिन आपके पाचनतंत्र में आयरन के आवशोषण को प्रभावित करता है।
चाय का सेवन अधिक मात्रा में करने से हमारी नींद भी प्रभावित हो सकती है क्योंकि चाय में कैफिन पाया जाता है। अगर आप ज्यादा चाय पीते हैं, तो अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। जिससे तनाव और स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।
अगर आप दांतो को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको चाय का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा चाय पीने से दांत पीले पड़ सकते है और कैविटी की भी समस्या भी हो सकती है। इसीलिए, दांतों को स्वस्थ रखने के लिए चाय का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।
चाय का सेवन ज्यादा करने से डिहाइड्रेशन की समस्या की भी शिकार हो सकते हैं आप। क्योंकि चाय में कैफिन होता है जो शरीर से पानी को सोखता है। इसी वजह से शरीर में पानी की कमी होती है।