Tomato juice: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर हेल्दी स्किन तक सर्दियों में टमाटर का जूस पीने से मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Benefits of tomato juice: सर्दियों के मौसम में अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में टमाटर का जूस शामिल कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं रोजाना एक गिलास टमाटर का जूस पीने से मिलने वाले फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 15, 2025 1:07 PM IST

Benefits of drinking tomato juice: सर्दी का मौसम आते ही आपकी सेहत को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियां तो आम बात है, लेकिन इनके अलावा भी कई और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने बेहद जरूरी हैं। और इन्हीं बदलावों में से एक बदलाव है, रोजाना एक गिलास टमाटर का जूस पीना। टमाटर का जूस विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मगर इसके अलावा भी सर्दियों में रोजाना एक गिलास टमाटर का जूस पीने से कई फायदे मिलते हैं तो आइए आज उन फायदों के बारे में जानें।

1. इम्यूनिटी बूस्टर (Immunity booster)

टमाटर का जूस विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। सर्दियों में आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण आप आसानी से बीमार पड़ जाते हैं। रोजाना एक गिलास टमाटर का जूस पीना इम्यूनिटी को बूस्ट कर सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों समेत कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है।

2. त्वचा के लिए फायदेमंद (Good for skin)

टमाटर में लाइकोपीन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। साथ ही यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। टमाटर का जूस पीने से त्वचा को आवश्यक पोषण मिलता है और वह स्वस्थ रहती है।

3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद (Good for digestion)

वो एक विज्ञापन में कहते हैं ना पेट सफा हर रोग दफा। यह सच है, जब आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है तो आप भी स्वस्थ रहते हैं। टमाटर में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। सर्दियों में कब्ज की समस्या आम होती है। टमाटर का जूस पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

4. दिल के लिए फायदेमंद (Good for heart)

टमाटर में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। सर्दियों में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। टमाटर का जूस पीने से दिल स्वस्थ रहता है।

ध्यान दें

- अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है तो टमाटर का जूस पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

- अधिक मात्रा में टमाटर का जूस पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में ही पिएं।

- घर पर बना हुआ ताजा टमाटर का जूस पीना सबसे अच्छा होता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।