Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Tamannaah Bhatia fitness coach shares 3 ways to control Evening Craving: दिनभर के काम के बाद शाम का वक्त ऐसा होता है जब ज्यादातर लोग कुछ हल्का-फुल्का खाने की इच्छा करते हैं। ऑफिस से लौटने के बाद या घर पर काम करने वालों के लिए भी शाम के समय भूख लगना एक सामान्य बात है। लेकिन यही वह समय होता है जब हम अक्सर गलत चीजें खा लेते हैं। शाम को लगने वाली भूख को कंट्रोल करने के लिए अक्सर लोग समोसा, पकोड़े, नमकीन, बिस्किट या कोल्ड ड्रिंक चीजे खाते हैं। पर इस तरह की चीजें न सिर्फ आपका वजन बढ़ा सकती हैं, बल्कि बीमारियों की वजह भी बन सकता है। अगर आप भी शाम को होने वाली फूड क्रेविंग से परेशान हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के फिटनेस कोच के बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
तमन्ना भाटिया के फिटनेस कोच सिद्धार्थ सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया है कि कैसे शाम की भूख को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, वीडियो में उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि शाम की स्नैक्स क्रेविंग में क्या खाया जा सकता है।
वीडियो में सिद्धार्थ सिंह बताते हैं कि शाम को होने वाली स्नैक्स क्रेविंग को कैसे कम किया जा सकता है।
शाम को खाने की क्रेविंग को कम करने के लिए दिनभर के खाने में प्रोटीन और फाइबर को बढ़ाएं। तमन्ना भाटिया के फिटनेस कोच बताते हैं कि अगर आप सुबह के नाश्ते और लंच में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन व फाइबर लेते हैं, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। इससे शाम को लगने वाली भूख कम होती है और स्नैक्स खाने की क्रेविंग भी घटती है।
सिद्धार्थ बताते हैं कि अक्सर देखा जाता है कि लोग शाम को बिना भूख के भी चिप्स, नमकीन और अन्य प्रकार के स्नैक्स खाते रहते हैं। इसलिए सबसे पहले "खुद से पूछें, क्या आपको सच में भूख लगी है? या आपकी क्रेविंग इसलिए है क्योंकि आप ऊब गए हैं या ऑफिस के काम की वजह से स्ट्रेस में हैं। शाम को कुछ खाने का मन करें तो इसके बारे में 10 मिनट टहलकर सोचें। भले ही आप एक छोटे से कमरे में टहल लें। आमतौर पर उस दस मिनट की सैर के बाद 99.9 प्रतिशत समय आपको किसी चीज को खाने का मन ही नहीं करेगा।
View this post on Instagram
जब आपको भूख लगती है, तो आप आस-पास मौजूद हर चीज को खाने के लिए हाथ बढ़ाते हैं। ऐसे में शाम को स्नैक्स की क्रेविंग पर कंट्रोल करने के लिए आपको पहले से प्लानिंग की जरूरत होती है। अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए सिद्धार्थ बताते हैं, "मुझको अक्सर शाम को 5.30 बजे के बीच कुछ खाने की क्रेविंग होती है। आमतौर पर ये क्रेविंग कुरकुरे या फिर मीठा खाने की होती है। ये बात मुझको पता है इसलिए मैं अपने साथ कुछ बेरीज, ग्रीक योगर्ट बाउल को रखता हूं। इस तरह की चीजों को खाने से न सिर्फ मुझको हाई प्रोटीन मिलेगा बल्कि क्रेविंग भी कम होगी।"
अब जानते हैं ऐसे हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स के बारे में, जिन्हें आप शाम को खाकर अपनी क्रेविंग भी मिटा सकते हैं और वजन भी कंट्रोल में रख सकते हैं।
1. भुने हुए चने (Roasted Chana): यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। शाम को एक मुट्ठी भुने चने खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
2. ग्रीन टी या हर्बल टी: इसे आप भुने चने या कुछ नट्स के साथ ले सकते हैं। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है और फैट बर्न करने में मदद करती है।
3. स्प्राउट्स सलाद: उबले अंकुरित मूंग या चना में थोड़ा नींबू, प्याज, टमाटर और नमक डालकर एक हेल्दी सलाद तैयार करें। यह प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है।
4. पनीर या टोफू क्यूब्स: पनीर को हल्का सा ग्रिल करके काली मिर्च और नींबू डालें। प्रोटीन का शानदार स्रोत है और वजन घटाने में मददगार है।
5. सूप (Vegetable Soup): गर्मागर्म सब्जियों का सूप पीने से पेट जल्दी भर जाता है और शरीर को पौष्टिकता भी मिलती है।
6. फ्रूट बाउल: सेब, पपीता, अमरूद या तरबूज जैसे फाइबर वाले फल खाएं। ध्यान रखें कि बहुत मीठे फल (जैसे केला या अंगूर) सीमित मात्रा में खाएं।
7. ग्रीक योगर्ट या दही: दही में थोड़ा फल या फ्लैक्स सीड्स मिलाकर खाएं। यह पाचन सुधारता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।