... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 19, 2019 6:00 PM IST
Tomato sauce contains High Fructose Corn Syrup (HFCS), which is a sweetener made from corn starch and has a similar effect on the body as table sugar. Its high acidity can also cause heartburn and indigestion.
पकौड़े, पिज्जा से लेकर नूडल्स पास्ता तक हर चीज में टोमेटो सॉस (Tomato sauce recipe) की जरूरत होती है। असल में सॉस के साथ ही इनका स्वाद बढ़ता है। पर बाजार में मिलने वाली सिंथेटिक सॉस सेहत के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकती है। इसलिए आप चाहें तो इस आसान रेसिपी से घर पर ही बना सकते हैं टोमेटो सॉस।
बाजार में मिलने वाली सिंथेटिक सॉस में कई तरह के हानिकारक रसायन मिलाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक हैं। कुछ सॉस में कपड़ों पर इस्तेमाल होने वाले रंग यानी सिंथेटिक डाई मिलाए जाते हैं। जो सेहत के अनुकूल नहीं हैं। इसे पेट में गड़बड़ी, बहदजमी, डायरिया, उल्टी, हैजा और यहां तक कि कैंसर भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि जब भी बाजार से टोमेटो सॉस खरीदें तो उसके प्रति पूरी तरह आश्वस्त हो लें। वरना आप चाहें तो घर में खुद भी टोमेटो सॉस यानी टमाटर की चटनी बना सकती हैं।
पके लाल टमाटर – 02 किग्रा.
चीनी – 350 ग्राम,
काली मिर्च पीसकर – 15
लौंगे – 05
बड़ी इलायची – 03
सिरका – 03 बड़े चम्मच,
सोंठ का पाउडर – 02 छोटे चम्मच,
पिसा मसाला पाउडर – 01 छोटा चम्मच,
अदरक कद्दूकस किया हुआ – 02 इंच का टुकड़ा
दालचीनी पाउडर – आधा चम्मच ,
काला नमक – स्वादानुसार।
टोमेटो सॉस यानी टमाटर की चटनी बनाने के लिए लाल पके हुए टमाटरों को सबसे पहले अच्छी तरह धो लें। फिर इन्हें टुकड़ों में काट लें। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। टमाटर के कटे हुए टुकड़ों को अदरक, काली मिर्च, लौंग, इलाचयी, दालचीनी के साथ एक खुले बर्तन में मीडियम आंच पर उबालें। इसके तली में लगने का डर होता है, इसलिए बीच-बीच में चलाते रहें।
उबलने के बाद टमाटर नर्म पड़ जाएंगे। आंच से उतार कर इन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। हालांकि यह इतने नर्म हो गए हैं कि आप उन्हें चम्म से भी मैश कर सकते हैं। फिर भी आप चाहें तो हैंड ब्लैंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब रस और छिलका अलग करने के लिए इसे छलनी से छान लें। अगर बचा हुआ गूदा ज्यादा है तो इसे एक बार फिर से ग्राइंड करें और छान लें। बचे हुए बीज और टमाटर के छिलकों का अलग कर दें।
अभी यह पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। अब इसे छाने हुए रस को फिर से आंच पर चढ़ाएं और धीमी आंच पर पकाएं। उबाल आने पर इसमें शेष मसाले जैसे सोंठ, गरम मसाला, काला नमक, सादा नमक और चीनी मिलाकर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहें। थोड़ी ही देर में टमाटर का यह रस गाढ़ा होकर एक पेस्ट जैसा बन जाएगा। लीजिए तैयार है आपकी होम मेड हेल्दी टोमेटो सॉस।
हानिकारक हो सकता है फल-सब्जियों पर लगा केमिकल, इस तरह करें बचाव