... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 9, 2022 7:20 PM IST
हरे सेब की ये चीज चेहरे से गायब कर सकती है स्किन से जुड़ी ये 5 समस्याएं, जानें हैरान कर देने वाले फायदे
अक्सर हम अपनी स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाने के लिए ढेर सारे स्किनकेयर उत्पादों का प्रयोग करते हैं। बहुत से लोग चेहरे पर मौजूद जिद्दी झुर्रियों, झाइयों और फाइन लाइन्स को दूर करने के लिए एंटी-एजिंग और स्किन को टाइट बनाने वाले उत्पादों का विकल्प चुनते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों की ओर रुख करते हैं। क्या आप जानते हैं कि दिन का एक सेब आपको बीमारियों से तो दूर रख सकता है साथ ही आपकी स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाने का भी काम कर सकता है। आप सुनकर चौंक गए हैं तो आपको बताते हैं कैसे।
हरे रंग का कड़वा सेब देखकर आपको मुंह से निकलता होगा क्या है ये लेकिन वैज्ञानिकों ने ये पता लगाया है कि इस सेब के कई फायदे हैं, जिसके पीछे कहीं न कहीं स्टेम सेल बहुत बड़ी वजह है। अब आपके मन में होगा कि आखिर ये स्टेम सेल क्या है। स्टेम सेल एक ऐसी चीज है, जिसमें कई प्रक्रियाओं के गुजरने के बाद और कोशिकाओं के विभाजन के बाद भी क्षमता में बदलाव नहीं होता है और वो ज्यों के त्यों बनी रहती है। सामान्य भाषा में कहें तो स्टेम सेल में खुद को फिर से बदलने की शक्ति होती है और वो समान टिश्यू के किसी भी सेल के प्रकार में तब्दील हो जाती है।
स्टेम सेल की मुख्य भूमिका होती है नष्ट कोशिकाओं को बदलना और क्षतिग्रस्त टिश्यू को फिर से ठीक करना। स्टेम सेल कोशिकाओं को फिर से जवां बनाने औप उन्हें ठीक होने के लिए क्षमता प्रदान करता है। जमीन के अंदर जड़े होने और भारी जलवायु परिवर्तन से गुजरने के कारण स्टेम सेल में बहुत ही शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, विशेकर इंसानों कोशिकाओं की तुलना में।
1-पौधों की स्टेम सेल में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा स्किन को मुक्त कणों से लड़ने में मदद करती है, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करती है।
2-ये आपकी स्किन को खुद की सुरक्षा करने की क्षमता प्रदान करती है और शक्तिशाली एंटी-एजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी फायदे पहुंचाती है।
3-एंटी-ऑक्सीडेंट और अमिनो एसिड की ज्यादा मात्रा कोलेजन के उत्पादन में मदद करती है और आपकी स्किन को जवां बनाने में मदद करती है।
4-सेब के स्टेम सेल इंसानों के स्टेम सेल को उत्पादन को बढ़ाने का काम करते रहैं, जिसकी वजह से तनाव कम होता है और झुर्रियों में भी कमी आती है।
5-हरे रंग का सेब आपकी स्किन के स्टेम सेल की जीवंतता और उसे लंबे समय तक ठीक रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये डैमेज्ड टिश्यू को भी रिपेयर करता है और सूरज से आने वाली हानिकारक रोशनी से भी बचाता है।