पर्पल रंग की इस सब्जी को खाने से डायबिटीज और मोटापा रहेगा कंट्रोल, जानें इसके 5 अनोखे फायदे

Purple Yam Benefits:  पर्पल रंग का रतालू स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इससे वजन कम करने से लेकर पाचन में सुधार ला सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं रतालू से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 5, 2023 10:28 AM IST

Purple Yam Benefits: पर्पल रंग का रतालू कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह स्टार्चयुक्त और कम मीठा फल होता है। साथ ही यह पोटेशियम में भरपूर होता है। इसके अलावा रतालू में एंटीऑक्सिडेंट, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन्स भरपूर रूप से मौजूद होते हैं। नियमित रूप से रतालू का सेवन करने से आपके शरीर को फाइबर प्राप्त होता है, जो आपकी पाचन शक्ति की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में असरदार है। आज हम इस लेख में रतालू खाने से सेहत को होने वाला कुछ असरदार फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं रतालू खाने से सेहत को होने वाले प्रभावी लाभ क्या हैं?

शरीर में हार्मोन करे संतुलित

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में एस्ट्रोजेन का स्तर कम हो जाता है और यह हार्मोन संतुलन को प्रभावित करता है। इसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी कई स्थितियों जन्म दे सकती हैं। रोजाना रतालू का सेवन करने से एस्ट्रोजेन हार्मोन के स्राव को नियंत्रित किया जा सकता है। रोजाना इसका सेवन करने से बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है। रतालू हार्मोन के नियमन से प्रजनन क्षमता में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।

एंटीकैंसर गुण

रतालू का सेवन करने से कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि को रोकने में मदद मिल सकती है। इसमें एंटी-कैंसर गुण मौजूद होते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह मुक्त कणों द्वारा ऑक्सीडेटिव क्षति को भी कम कर सकता है। रतालू में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट जैसे- फिनोल, फ्लेवोनोइड्स और विटामिन सी होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा दे सकते हैं। 

सूजन को करता है कम 

रतालू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पुरानी सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। शरीर में पुरानी सूजन से डायबिटीज और हृदय रोग का खतरा रहता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि रतालू सूजन को कम करने में मदद करता है। नतीजतन, इससे इरीटेबल बॉवेल सिंड्रोम की स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। 

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

रतालू का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इनमें प्रतिरोधी स्टार्च होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकता है। इसकी मदद से आप डायबिटीज की परेशानियों को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। 

पाचन में लाए सुधार

रतालू का सेवन करने से शरीर को घुलनशील फाइबर प्राप्त होता है। इसकी मदद से पेट और आंतों में होने वाली परेशानी दूर की जा सकती है। रोजाना रतालू का सेवन करने से आपके आंत को गुड बैक्टीरिया प्राप्त होता है। इससे आपकी पाचन शक्ति में सुधार आ सकता है। 

वजन करे कम

रतालू का रोजाना सेवन करने से आप अपने शरीर के बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं। इसमें फाइबर की प्रचुरता होती है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है। साथ ही यह पाचन शक्ति की मजबूती को भी बढ़ाता है, जिससे आपके शरीर का बढ़ता वजन कंट्रोल होगा। 

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में रतालू काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source