सर्दियों में चेहरे की झाइयों से लेकर इन 5 आम परेशानियों को जड़ से दूर करेंगे ये 3 सुपरफूड्स!

Sardiyo ke Superfoods : सर्दियों में अगर आप हेयरफॉल, स्किन की झाइयों और ब्लोटिंग जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो डाइट में 3 सुपरफूड्स को जरूर शामिल करें।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 18, 2025 7:31 AM IST

Sardiyo Mein Healthy Body ke liye khaye yeah Superfood: हर साल सर्दियों का मौसम आते ही आपको सर्दी, खांसी, चेहरे पर झाइयां, हेयर फॉल, डैंड्रफ, ब्लोटिंग और गैस की परेशानी होती है और इन सभी से राहत पाने के लिए आप अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो ठहरिए। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके 3 सुपरफूड की जानकारी दी है। ये 3 सुपरफूड सर्दियों में होने वाली हर प्रॉब्लम से राहत दिलाएंगे।

1. बाजरा- Thand Main Bajra Khane ke Fayde

बाजरा एक सुपरफूड है। सर्दियों में बाजरा खाने से शरीर गर्म रहता है। बाजरा का फाइबर पाचन से जुड़ी परेशानी दूर होती है। नियमित रूप से बाजरा खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है और आपका वजन भी कम होता है।  बाजरा का आयरन चेहरे की झाइयों, पिंपल्स, एक्ने को भी कम करता है। बाजरा हेयर फॉल को भी कंट्रोल करता है।

न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार, सर्दियों में बाजरा खाने से स्कैल्प को पोषण मिलता है और डैंड्रफ दूर होता है। बाजरा कैल्शियम और मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स है।जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है। ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बाजरा बहुत फायदेमंद होता है।

2. उंधियू- Undhiyu Benefits in Winter

उंधियू मुख्य रूप से गुजरात और महाराष्ट्र में खाई जाती है। उंधियू को बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सब्जियां, दाल और गर्म मसालों का इस्तेमाल होता है। सर्दियों में उंधियू खाने से पेट साफ रहता है और ये कब्ज को दूर करता है। उंधियू में मौजूद सब्जियां, दालें और मसाले शरीर को अंदर से गर्मी देते हैं। ये हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। उंधियू के पोषक तत्व बालों का झड़ना, टूटना और दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाते हैं।

उंधियू त्वचा को पोषण देकर सर्दियों में होने वाली स्किन प्रॉब्लम को दूर करता है। गुजरात और महाराष्ट्र की तरह आपके राज्य में उंधियू नहीं बनता है, तो आप अपने खाने में विभिन्न प्रकार की सब्जियां और दाल को शामिल कर सकते हैं। सर्दियों में रेगुलर बेसिस पर विभिन्न रंगों की सब्जियां खाने से विभिन्न प्रकार की समस्याएं खत्म होती हैं।

देखें VIDEO...

3. ड्राई कोकोनट- Dry Coconut Benefits in Winter

सुनने में थोड़ा सा अजीब लग सकता है, लेकिन सर्दियों में सूखा नारियल यानी की ड्राई कोकोनट खाने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है। ड्राई कोकोनट में हाई फाइबर, कैल्शियम होता है ये पाचन तंत्रिका को बेहतर बनाता है। सूखे नारियल के तत्व हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाते हैं। सर्दियों में रोजाना 20 ग्राम तक सूखा नारियल खाने से स्किन की चमक बढ़ती है और बालों भी घने बनते हैं। सुबह नाश्ते में सूखा नारियल खाया जाए तो पिंपल्स, झाइयां और एक्ने के निशान खत्म होते हैं।

Highlights

  • सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाले फूड्स खाने चाहिए।
  • सर्दियों में बाजरा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
  • बाजरा स्किन और बालों के लिए भी अच्छा होता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source