
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 5, 2019 10:42 AM IST
सूरजमुखी के बीज के फायदे। © Shutterstock
सनफ्लावर ऑयल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए अधिकतर लोग करते हैं, पर क्या कभी आपने इसके बीज का सेवन किया है? नहीं किया तो जरूर करके देखिए, यह सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह वजन कम करने में काफी उपयोगी होता है।
यदि आपका वजन बढ़ गया है और आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इस बीज का सेवन (Sunflower Seeds Benefits in hindi) करना शुरू कर दें। सूरजमुखी के बीज ऐथिरोस्क्लेरोसिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाती है। सूरजमुखी के बीज में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होती है, जिससे फैट कम करने में मदद मिलती है।
यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसके कई अन्य लाभ भी हैं, जो आपको वजन कम करन के साथ ही कई बीमारियों से भी बचाते हैं। प्रतिदिन किसी न किसी रूप में इसका सेवन जरूर करें, खासकर तब, जब आपको वजन कम करना हो।
1 भुने हुए या नमकीन सूरजमुखी के बीज एक स्वास्थ्यपरक स्नैक माने जाते हैं। पौष्टिकता बढ़ाने के लिए आप इन्हें अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
2 इसमें मौजूद विटामिन ई, अर्थराइटिस, अस्थमा, पेट के कैंसर, उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर, उच्च रक्तचाप, दिल के दौरे और स्ट्रोक आदि गंभीर रोगों से बचाव करता है।
3 आपको समझ नहीं आ रहा कि इसका सेवन कैसे करना चाहिए, तो आप इसे सब्जी या नॉनवेज बनाते समय इसके थोड़े से बीज को डालकर खा सकते हैं। सलाद, पास्ता में भी इसे डालना हेल्दी और पौष्टिक होता है।
Home Remedies for Acidity : जब सताए एसिडिटी, तो पाएं इन 5 चीजों से राहत
4 इसके बीजों में विटामिन बी 6 और जिंक होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखते हैं। सीबम के निर्माण को भी नियंत्रित करते हैं। इसके सेवन से डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है।
5 जैसा की आप जानते ही हैं कि सूरजमुखी का तेल हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्र को नियंत्रण रखता है। गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) की मात्र को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करता है। यह शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करता है और रक्तचाप बढ़ाने वाले रसायन ‘डोपामाइन डी-1’ को घटाता है।
6 इसमें फाइटोस्टिरॉल्स होते हैं, जो शरीर से कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करते हैं। ये शरीर की इम्यूनिटी और स्टैमिना को भी बढ़ाते हैं।
7 इसे आप भूनकर और उसमें नींबू का रस, नमक मिलाकर भी खा सकते हैं। यह सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक होते हैं।
8 कब्ज की समस्या रहती है, तो हर दिन इसका सेवन किसी ना किसी रूप में करें। इसमें फाइबर अधिक होता है, जो पेट साफ रखने में मदद करता है।
9 इसमें मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर, माइग्रेन और सिर दर्द नहीं होने देता। कॉपर हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, आप दिन भर में जो कुछ भी खाते हैं, उसे आसानी से पचाने में आपकी मदद करता है।
10 इसमें अमीनो एसिड होता है, जिससे आप शारीरिक रूप से सुकून और रिलैक्स महसूस करते हैं। इसमें विटामिन ई, सेलियम और कॉपर होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि यह पेट, प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है।