संडे स्पेशलः घर पर बनाएं हेल्दी केसर-पनीर खीर

केसर-पनीर की खीर हेल्थ के लिये बहुत फायदेमंद होती है। खाने के बाद इसका सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 11, 2020 8:58 PM IST

भारतीय खान-पान में खीर का अपना एक अलग स्थान है। खाने में मीठा के तौर पर बनाई जाने वाली खीर सामान्यतया चावल की बनती है। लेकिन क्या आपने केसर-पनीर की खीर खाया है ? अगर नहीं खाया है तो फिर ये आपके लिये है। केसर-पनीर की खीर हेल्थ के लिये बहुत फायदेमंद होती है। खाने के बाद इसका सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केसर-पनीर की खीर को ठंडा करके खाया जाता है। इसे बनाने के लिए भी बहुत ज्यादा सामान की जरुरत नहीं होती है। आइए जनते हैं संडे स्पेशल में केसर-पनीर खीर बनाने का तरीका।

जरूरी सामग्री

  1. दूध- 1 लीटर
  2. कद्दूकस किया पनीर- 2 कप
  3. इलायची पाउडर- 1 चम्मच
  4. दरदरा बादाम- 8
  5. दरदरा पिस्ता- 8
  6. केसर- 1 चम्मच
  7. चीनी- 1/2 कप

केशर पनीर खीर बनाने की विधि

  • पैन में दूध डालकर उबालें। जब दूध में एक उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें और गाढ़ा होने तक दूध को उबालें।
  • अब दूध में केसर, चीनी, इलायची और पनीर डालें। धीमी आंच पर खीर को लगभग पांच से सात मिनट तक पकाएं।
  • गैस बंद करें और खीर को सर्विंग बाउल में डालें।
  • बादाम, पिस्ता और से गार्निश करें और फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें।
  • ठंडा होने के बाद खाएं।

भिंडी की स्पेशल सब्जी ”बेसन वाली भिंडी”।

संडे स्पेशलः दही वड़ा, जी हां बहुत आसन है बनाना।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source