संडे स्पेशलः दही वड़ा, जी हां बहुत आसन है बनाना

अगर आप सड़क के किनारे मिलने वाले फूड पसंद नहीं करते हैं तो आप इसे संडे स्पेशल फूड बना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 16, 2018 7:26 PM IST

उत्तर भारत में दही वड़ा सबसे पॉपुलर फूड है। दिल्ली और आस-पास के प्रदेशों में यह सड़क के किनारे वाली दुकानों पर भी खूब बिकता है। अलग-अलग प्रदेश के लोग इसे अलग-अलग नाम से जानते हैं। कोई दही-भल्ला कहता है तो कोई दही पकौड़ी भी कहता है। ऐसा नहीं है कि यह सड़क के किनारे ही मिलने वाला फूड है। उत्तर भारत में यह शादी-ब्याह का सबसे अहम फूड माना जाता है। हेल्थ के हिसाब से देखा जाय तो दही के साथ बनने के कारण यह पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

अगर आप सड़क के किनारे मिलने वाले फूड पसंद नहीं करते हैं तो आप इसे संडे स्पेशल फूड बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं दही वड़ा बनाने का सरल तरीका।

यह भी पढ़ेंः ब्रेकफास्ट में बनाएं हेल्दी ”बनाना फ्रेंच टोस्ट”। 

सामग्री

  • उड़द दाल - 1 कप (250 ग्राम) भिगोकर ली हुई
  • नारियल - ¼ कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनियां - 3-4 टेबल स्पून
  • काजू - 7-8 (बारीक कटे हुए),
  • काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच (क्रश की हुई)
  • अदरक - 1 इंच (बारीक कटा हुआ है)
  • हींग - 1 पिंच
  • तेल - वड़े तलने के लिए

वड़े तलने के बाद भीगोने की सामग्री 

  • दही - 1 किलो
  • भूना जीरा पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • काला नमक -1 टेबल स्पून से थोडा़ सा ज्यादा
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • पुदीना पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • चटनी

कैसे बनाएं 

  • उड़द की दाल को अच्छी तरह साफ कीजिये, धोइये, और पानी में 3-4 घंटे के लिये भिगो दीजिये।
  • भीगी हुई दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, उड़द की दाल को बिना पानी या बहुत ही कम पानी डाल कर मिक्सर से हल्की दरदरी पीस लीजिये।
  • उसे एक बड़े कटोरे में निकाल लें। अदरक-मिर्च और नमक डालें। घोल को अच्छी तरह फैंट ले।
  • इसके बाद इस घोल को गरम तेल में मिडियम आकार के गोले बनाकर तल लें। हल्का भूरा रंग होने पर बाहर निकाल लें। इसके बाद उन्हें निकाल कर पानी में डाल दें।
  • इसके बाद 6-8मिनट बाद निकाल लें। इसके बाद पानी से निकाल के उन्हें हल्का दबा कर पानी निकाल दें।

कैसे परोसें

  • प्लेट में 2 भल्ले रखें इन्हें बीच से थोड़ा काट लें ताकि भल्ले दही को अच्छी तरह सोख लें।
  • अब भल्ले के ऊपर मीठा दही, खट्टी-मीठी चटनी और हरी चटनी डालकर फैलाएं।
  • फिर ऊपर से चाट मसाला और सेव नमकीन डालें. तैयार हैं स्वादिष्ट दही भल्ले। इन्हें अनार दाने और अदरक के लच्छों से गार्निश कर सर्व करें।

यह भी पढ़ेंः हेल्दी और स्ट्रांग लीवर के लिए 3 बेहतरीन सलाद। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source