डायबिटीज के मरीज गर्मी में जरूर खाएं 3 सब्जियां, बिना दवाओं के ही कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर

Summer Vegetables For Diabetes: गर्मी में डायबिटीज के मरीजों को इन 3 सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : June 9, 2025 11:29 AM IST

Summer Vegetables For Diabetes: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें गर्मी में डायबिटीज के मरीजों को जरूर खानी चाहिए।

डायबिटीज में फायदेमंद है करेला

डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में अपनी डाइट में करेला जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, इसमें पॉलीपेप्टाइड-पी नामक तत्व मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, करेला इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में भी मदद करता है। आप इसका सेवन जूस, सब्जी या पाउडर के रूप में कर सकते हैं।

डायबिटीज में खाएं लौकी

डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। गर्मियों में लौकी का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव में मदद मिल सकती है। डायबिटीज के मरीज लौकी का सेवन जूस, सब्जी या सूप के रूप में कर सकते हैं।

भिंडी का सेवन करें

डायबिटीज के मरीजों के लिए भिंडी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। भिंडी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 20 होता है, जो डायबिटीज में फायदेमंद साबित हो सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source