... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 2, 2020 3:32 PM IST
Summer Special: गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को पेट फूलने और कब्ज जैसी परेशानियां भी होने लगती है। इन परेशानियों की वजह अनहेल्दी भोजन और पानी की कमी है। ऐेसे में हमें लो FODMAP (low fodmap diet in hindi) डायट को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए, जिससे पेट से संबंधित (Summer Special) समस्याएं कम होती है। FODMAP डायट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है, जिसमें कुछ खास तरह के कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। ये कार्बोहाइड्रेट मेटॉबोलिज्म को खराब करता है और पाचन से संबंधित कामकाज में रुकावट पैदा करता है। आइए जानते हैं क्या है FODMAP-
FODMAP का मतलब है फर्मेंटेबल, ओलिगोसैकेराइड्स, डिसाकेराइड्स, मोनोसैकेराइड्स, और पॉलीओल्स (Fermentable Oligosaccharides Disaccharides Monosaccharides Polyols) है, ये कार्बोहाइड्रेट और शुगर एल्कोहल के शॉर्ट चेन (short chain carbohydrates and sugar alcohols) हैं। ये जो शरीर द्वारा बहुत की गलत (Summer Special तरीके से अवशोषित होते हैं, जिसके कारण पेट में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। FODMAPs कुछ खाद्य पदार्थों में स्वाभाविक रूप से होता है। अगर आप इन खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक करते हैं, जो आपके अंदर भी इसके लक्षण दिख सकते हैं, जैसे- पेट में गैस और दर्द, सूजन, पेट फूलना और दस्त।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के मोनाश विश्वविद्यालय (Monash University, Melbourne, Australia) के रिसर्चर्स की टीम द्वारा पेट से संबंधित इन परेशानियों से बचने के लिए FODMAP डाइट विकसित की है। इस टीम की अगुवाई पीटर गिब्सन द्वारा की गयी थी। जिसमें कम FODMAP आहार से इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम (IBS) के लक्षणों में सुधार करने की कोशिश की गई। FODMAP खाद्य पदार्थों को हाई और लो डायट के रूप में विभाजित किया जाता है। IBS से पीड़ित मरीजों को हाई FODMAP खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। ऐसे मरीज दैनिक आहर में लो FODMAP खाद्य पदार्थ का सेवन करें।
सब्जियां - गाजर, ककड़ी, सलाद, बैंगन, सौंफ, तोरी, ब्रोकोली, हरी बीन्स और बेबी पालक जैसी सब्जियां खाएं।
फल - अनानास, स्ट्रॉबेरी, संतरा, अंगूर, और कीवी फ्रूट खाएं।
प्रोटीन- बीफ, चिकन, कोल्ड कट्स, टर्की, टोफू और अंडे डायट में शामिल करें।
सी फूड्स- मछली, केकड़ा, टूना और झींगा जैसे सी फूड्स खा सकते हैं।
फैट- कद्दू के बीज, तेल, मूंगफली, मक्खन, बादाम का तेल।
स्टार्च और अनाज - स्टार्च रहित रोटी, आलू, ब्राउन चावल, किनवा, टॉर्टिला चिप्स और पॉपकॉर्न जैसी चीजें खाएं।
लो FODMAP डायट के सेवन से इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से और भी कई फायदे होते हैं।
Benefits of Onion : गर्मियों में सलाद के रूप में खाएं प्याज, शरीर को होंगे ये 6 असरदार फायदे
Dehydration : डिहाइड्रेशन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें इसके लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
इन कारणों से हो सकता है कोलन इंफेक्शन, बचाव के लिए डायट में शामिल करें ये फूड्स
बैली फैट को करना है कम, तो जानें सुबह के नाश्ते में क्या खाएं और क्या नहीं
इम्यूनिटी पावर को करना है बूस्ट, तो घर पर तैयार करें ये हर्बल टी