... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : May 1, 2019 1:22 PM IST
अगर आप भी रोजाना एक तरह की लस्सी पीने से ऊब गये हैं तो आपको अनार लस्सी को आजमाना चाहिए। अनार लस्सी के बारे में अगर आप पहले से जानते हैं तो कोई बात नहीं है। लेकिन अगर आप पहले से नहीं जानते हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि अनार लस्सी कैसे बनायी जाती है।
गर्मियों में तरल पदार्थ लेना चाहिए यह सभी जानते हैं। भारत में लस्सी पीने का चलन भी सबसे ज्यादा है लेकिन एक ही तरह की लस्सी पीकर आप ऊब सकते हैं। अगर आप भी रोजाना एक तरह की लस्सी पीने से ऊब गये हैं तो आपको अनार लस्सी को आजमाना चाहिए। अनार लस्सी के बारे में अगर आप पहले से जानते हैं तो कोई बात नहीं है। लेकिन अगर आप पहले से नहीं जानते हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि अनार लस्सी कैसे बनायी जाती है। आइए जानते हैं अनार लस्सी बनाने का तरीका और उस से होने वाले फायदे के बारे में .........
दही - 1 ग्लास
अनार - 2
चीनी - आवश्यकतानुसार
इलायची पाउडर - आधा चम्मच
ठंडी करने लिए बर्फ
समर हेल्दी ड्रिंक : सत्तू मिंट शरबत से गर्मी को दें मात, जानें इसे बनाने की रेसिपी।
अनार की लस्सी बनाने के लिए अनार को सबसे पहले छिलकर दानों को अलग करके रख लें। अनार दाने को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से जूस बना लें। जूस में पानी न मिलाएं।
अनार जूस बनाने के बाद मिक्सर में दही, चीनी, इलायी पाउडर और बर्फ को डालकर ठीक से मिक्स कर लें। मिक्सर में आप अनार और लस्सी को कुछ देर तक मिक्स करें जिससे लस्सी ठीक ढ़ंग से स्वाद देने वाली हो।
तैयार लस्सी में आप अपनी जरूरत या स्वाद के हिसाब से ड्राई फूट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन 5 नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक से रखें लीवर को हेल्दी।
अनार की लस्सी साधारण लस्सी से कहीं ज्यादा फायदेमंद होती है।
क्योंकि इसमें अनार और दही दोनों के गुण पाये जाते हैं। गर्मी के मौसम में अनार लस्सी के सेवन से पाचनन तंत्र ठीक रहता है।
गर्मी के मौसम में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या भी दूर रहती है।
अगर आप धूप में ज्यादा समय के लिए निकल रहे हैं तो आप एक ग्लास अनार लस्सी पीकर निकलें इससे आपको लू लगने की संभावना भी कम होती है।
अनार लस्सी का सेवन सेहत के साथ-साथ पाचन के लिए बहुत कारगर होती है।
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से तुरंत बचाते हैं ये 5 हेल्दी ड्रिंक।