गर्मी में मिठाई की जगह खाएं आम और सब्जा के बीजों से बना ये डेजर्ट, Yasmin Karachiwala से जानें रेसिपी और फायदे

Summer recipes: गर्मियों में अगर आप आम भी खाना चाहते हैं और वजन भी घटाना चाहते हैं तो आपको सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर Yasmin Karachiwala की यह रेसिपी अपनानी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : May 17, 2022 3:51 PM IST

भारत के हर राज्य इस समय लू और गर्मी से तप रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग भीषण गर्मी से बीमार पड़ रह हैं। जैसे कि डिहाइड्रेशन, पेट दर्द, मतली और पैरों में ऐंठन आदि की समस्या। इस स्थिति में जरूरी ये है कि आप जो भी ऐसा खाएं जो कि शरीर में एनर्जी देने के साथ इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करे। ऐसे में सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला (Yasmin Karachiwala) ने गर्मियों के लिए एक स्पेशल समर रेसिपी (summer recipes) शेयर की है। इसमें उन्होंने आम और सब्जा के बीजों से एक डेजर्ट तैयार करने का तरीका बताया है। तो, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे।

आम और सब्जा के बीजों से बनाएं पुडिंग-Mango sabja pudding recipes

आम और सब्जा के बीजोंसे बने इस पुडिंग को आप मीठे की जगह या कहें कि मिठाई जगह खा सकते हैं। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और ये खाने में भी बहुत हेल्दी है। इसे बनाने के लिए

-1 बड़ा चम्मच सब्जा के बीज लें

-1 चम्मच मेपल सिरप लें

-वेनिला एसेंस की कुछ बूंदें

-1/2 कप नारियल का दूध

-एक आम

कैसे बनाएं

एक कटोरी में सब्जा, मेपल सिरप, वैनिला एसेंस और नारियल का दूध डालें और इसे तब तक मिलाएं जब तक कि बीज अच्छी तरह से भीग न जाएं और 5-10 मिनट के लिए इसे फूलने तक रख दें। आमों को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये। एक गिलास में नीचे की परत में आम डालें। फिर फूला हुआ सब्जा डालें और यही प्रक्रिया दोहराएंआखिरी में ऊपर से आम के टुकड़े डालें और चाहें तो कटे हुए मेवे डालें।

आम और सब्जा के बीजों से बनाएं पुडिंग खाने के फायदे- Mango sabja pudding benefits

-फाइबर और विटामिन सी से भरपूर ये पुडिंग मीठे की क्रेविंग को दूर करता है।

-इसे वेट लॉस करने वाली भी खा सकते हैं।

-स्वस्थ मिठाई के लिए तरस आप गर्मी में इसे कभी भी खा सकते हैं।

-ये पेट को ठंडी करता है और पाचन तंत्र के लिए अच्छा है।

नाश्ते में और शाम के स्नैक्स में आप आम और सब्जा के बीजों से बने इस पुडिंग को खआ सकते हैं। सब्जा (मीठी तुलसी के बीज) गर्मी की भीषण गर्मी से बहुत राहत देता है तो, वहीं आम खाने के फायदे अनेक हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source