hamburger icon
A
Read in English

बहुत आम खाने के हैं नुकसान, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल और मोटापा 

लोगों को इस मीठे-जूसी फल का स्वाद खूब लुभाता है इसीलिए, वे इसे खूब मज़े लेकर खाते हैं और दिन में कई बार आम खाते हैं। लेकिन, इतनी ज़्यादा मात्रा में आम का सेवन करने से शरीर और आपकी सेहत को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 9, 2020 8:47 AM IST

Side Effects of Overeating Mango : आम गर्मियों के मौसम में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला फल है। लोगों को इस मीठे-जूसी फल का स्वाद खूब लुभाता है इसीलिए, वे इसे खूब मज़े लेकर खाते हैं और दिन में कई बार आम (Mangoes) खाते हैं। लेकिन, इतनी ज़्यादा मात्रा में आम का सेवन (Eating Mangoes too much) करने से शरीर और आपकी सेहत को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि, बहुत ज्यादा आम खाने से डायबिटीज़, मोटापा और पेट दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। जानते हैं पके हुए आम को ज़्यादा खाने के नुकसान कौन-से हैं? (Side Effects of Overeating Mango in hindi):

ज़्यादा आम खाने के क्या नुकसान होते हैं? (Is Mango Harmful for health):

शरीर की गर्मी बढ़ जाना

बहुत अधिक मात्रा में आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। इससे पेट में भी गर्मी बढ़ जाती है । जिससे, पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। (Mango Overeating Side Effects)

मोटापे का ख़तरा

आम एक हाई कैलोरी फूड है। एक मीडियम साइज के आम से लगभग 135 कैलोरी प्राप्त होती है। इसीलिए अगर कोई व्यक्ति दिन में 3 आम खाता है तो लगभग 500 कैलोरी आपके शरीर में पहुंच जाती है। इससे, आपका वेट बहुत अधिक बढ़ सकता है।

ब्लड शुगर लेवल हो सकता है शूट अप

मीठा होने के कारण आम में नैचुरल शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसीलिए, डायबिटिक्स के लिए इसका ज़्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि, अधिक मात्रा में आम खाने से उनका ब्लड शुगर लेवल बहुत तेज़ी से बढ़ सकता है।  जिससे, कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ सकते हैं।

हील बॉइल्स होना

गर्मियों में मिलने वाले आम की तासीर गर्म होती है। इससे, त्वचा पर रैशेज़, छाले, खुजली, सूजन और इरिटेशन हो सकता है।

एलर्जिक रिएक्शन

आम खाने से कुछ एलर्जिक रिएक्शन्स हो सकते हैं। जैसे, आम खाने वाले व्यक्ति की नाक और आंख से पानी बहने, सांस लेने में तकलीफ, छींकें आना और पेट में दर्द हो सकता है।

गले ख़राब हो सकता है

दरअसल, आम के  फल के सिर वाले हिस्से में एक पारदर्शी चिपचिपा पदार्थ होता है। जब, पेड़ से आम थोड़ा जाता है तो यह तरल पदार्थ बहने लगता है। पके हुए आम में भी यह पदार्थ मौजूद होता है।  अगर कोई व्यक्ति इसे खा लेता है तो उसे गले से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं।

Diabetics Diet Tips: डायबिटीज़ में अगर लेना है आम का स्वाद, तो ध्यान में रखें ये डायट टिप्स

Diabetes Management: डायबिटीज़ में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने और बेहतर इंसुलिन सेंसिटिविटी के लिए खाएं आंवला

Summer Skin Care: हेल्दी स्किन के लिए गर्मियों में ज़रूर करें खीरे का सेवन, इस हेल्दी सब्ज़ी से बनाएं ये 3 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स

Covid-19 in India: सितंबर तक खत्म हो जाएगा भारत से कोरोना, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का दावा

प्रेगनेंसी में जब हो सर्दी-ज़ुकाम या सिर दर्द तो दवाइयां लेना हो सकता है ख़तरनाक, आज़माएं ये नैचुरल टिप्स

Benefits of Mango Leaves: वायरल इंफेक्शन और डायबिटीज़ मैनेजमेंट के लिए आम के पत्ते का सेवन है फायदेमंद