
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 27, 2020 2:26 AM IST
Summer Fruits Health Benefits: गर्मियों का मौसम(Summer Season) अपने साथ लेकर आता है उमस, पसीना और सुस्ती। ऐसे में लोग ऐसी चीज़ें खाना पसंद करते हैं जिन्हें, खाने से मन और तन को राहत मिले। शरीर का पोषण करने और उसे ठंडक देने के लिए गर्मियों में मिलने वाले मौसमी फल (Best Summer Fruits) सबसे अच्छे होते हैं। ये ना केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि, इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स आपकी इम्यूनिटी (Immunity Boosting foods) बढ़ाने और हेल्दी रहने में भी मदद करते हैं। इसीलिए, इस बार की गर्मियों में ये बेहतरीन सीज़नल फ्रूट्स खुद भी खाएं और अपने घर के बच्चों को भी ज़रूर खिलाएं। (Summer Fruits Health Benefits in hindi)
लाल जूसी तरबूज़ (Watermelon benefits) खाना बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा बहुत अच्छी होती है। तरबूज़ में पानी भी बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसीलिए, यह गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखता है और हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) से बचाता है।
अगर, गर्मियों के मौसम का अगर इंतज़ार करने का कोई कारण है, तो वह है इस मौसम में मिलने वाले मीठे-रसीले आम के फल। देश-विदेश में यह समर फ्रूट कई वेरायटीज़ में उपलब्ध होता है। हमारे देश में आमों की कई बेहतरीन प्रजातियां पायी जाती हैं। जिन्हें, केवल देश ही नहीं विदेश में भी बड़े चाव से खाया जाता है। आम में आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन्स और मिनरल्स के अलावा नैशुरल शुगर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। डायजेशन से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए आम का सेवन अच्छा माना जाता है। (Mango fruit Benefits)
गोल मटोल आलूबुखारे भी अपने जूसी और खट्टे-मीठे स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। आलूबुखारे में विटामिन ए, विटामिन सी और ऑक्सालिक एसिड मौजूद होता है। ये सभी तत्व इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
ये छोटे-छोटे फल भी अपने रसीले स्वाद के लिए खूब पसंद किए जाते हैं। खासकर, बच्चों की फेवरेट होती है लीची। इसमें, इम्यूनिटी बढ़ाने वाला विटामिन सी होता है। साथ ही विटामिन बी, मिनरल्स, पोटैशियम और कॉपर जैसे तत्व भी इस फल में होते हैं। लीची खाने से रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद होती है।
ऑरेंज यानि संतरे का सेवन गर्मियों के मौसम में हेल्दी रहने का एक बेहतरीन तरीका है। दरअसल, सभी साइट्रस फलों (Citrus Fruits) में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है। विटामिन सी (Vitamin C ) बीमारियों से शरीर को बचाने वाली रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही यह गर्मियों में वेट लॉस के लिए भी बहुत कारगर हो सकता है।