Summer Foods: गर्मी में खाएं ये 6 कूलिंग फूड्स, वजन कम होने के साथ शरीर को होंगे अनगिनत फायदे

जो लोग अपना वजन कम करने के लिए वेट लॉस डायट प्लान (Weight loss diet plan) फॉलो कर रहे हैं, उसमें कुछ ऐसे फूड्स (Summer diet) शामिल कर सकते हैं, जो गर्मी में होने वाली बीमारियों (Summer Diseases) से आपको बचाते हैं। शरीर को कूल रखते हैं। जानें, 6 डायट-फ्रेंडली कूलिंग फूड्स (Foods to reduce body heat) जो वजन कम करने के साथ ही गर्मियों में होने वाली समस्याओं से भी बचाएंगे...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 29, 2020 8:39 PM IST

Summer Foods: गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इन दिनों लोग भीषण गर्मी, गर्म हवाओं की मार झेलने को मजबूर हैं। साथ में कोरोना का कहर भी जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ेगी। लू या हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, दस्त, उल्टी, हीट रैशेज, बुखार जैसी समस्याएं गर्मी में कॉमन हैं। अधिकतर लोग इन समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। जो लोग अपना वजन कम करने के लिए वेट लॉस डायट प्लान (Weight loss diet plan) फॉलो कर रहे हैं, उसमें कुछ ऐसे फूड्स (Summer diet) शामिल कर सकते हैं, जो गर्मी में होने वाली बीमारियों (Summer Diseases) से आपको बचाते हैं। शरीर को कूल रखते हैं। जानें, 6 डायट-फ्रेंडली कूलिंग फूड्स (Foods to reduce body heat) जो वजन कम करने के साथ ही गर्मियों में होने वाली समस्याओं से भी बचाएंगे...

नारियल पानी (Coconut Water)

गर्मी के मौसम में एक गिलास नारियल पानी पीना सेहत (healthy summer fruits) के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। इसमें कई ऐसे गुण और औषधि मौजूद होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर होता है। नारियल पानी पेट को शीतलता (Foods to reduce body heat) प्रदान करता है।

पुदीना (Mint)

पुदीना (Mint) गर्मी में खूब मिलता है। पुदीने की हरी-हरी, ताजी और खुशबूदार पत्तियों की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर को ठंडा (Foods to reduce body heat) रखती है। पुदीने की पत्तियों से तैयार शरबत, चटनी या फिर कच्चा खाने से सेहत को काफी लाभ होता है। इस हर्ब में प्रतिरक्षा बढ़ाने वाली शक्ति मौजूद होती है, जो पाचन शक्ति को भी दुरुस्त करती है। इससे सांसों को ताजगी मिलती है।

सब्जा के बीज (Sabja seeds)

सब्जा के बीज (तुलसी के बीज) में एक अलग सुगंधित गुण होता है, यही कारण है कि इसे डेजर्ट और पेय पदार्थों में शामिल किया जाता है। सब्जा में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई तरीके से लाभ पहुंचाता है। सब्जा के बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह आपकी त्वचा के लिए भी अच्छे होते हैं।

गर्मियों में बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल करें इन 2 योगासनों की मदद से, जानें अभ्यास के फायदे और सही तरीका

खीरा (Cucumber)

पानी से भरपूर खारे की तासीर ठंडी (Foods to reduce body heat) होती है। गर्मियों में सबसे पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक है खीरा। आप इसका उपयोग सलाद, जूस, डिटॉक्स ड्रिंक, रायता आदि में कर सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल से भरपूर खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है। सौ ग्राम खीरे में सिर्फ 16 कैलोरी होती है, जिसके सेवन से वजन भी नहीं बढ़ता और शरीर भी कूल रहता है।

गर्मी के सुपरकूल फल, खाएंगे तो हेल्दी रहने के साथ मिलेगी शरीर को ठंडक

दही (Curd)

दही में ऐसे गुण मौजुद होते हैं, जो पाचन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। पेट के लिए दही हल्का और सुपाच्य खाद्य पदार्थ है। दही गुड बैक्टीरिया का स्टोर-हाउस है, जो आपके पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

तरबूज (Watermelon)

तरबूज हर कोई गर्मी में खूब खाना पसंद करता है। पानी और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही वजन कम करने के लिए भी तरबूज हेल्दी माना गया है। यदि आपको कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो, लेकिन चीनी कम खाना है, तो आप ठंडा-ठंडा तरबूज खा सकते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी हेल्दी सीजनल फ्रूट है।

Healthy Summer: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए 5 सुपरहिट आयुर्वेदिक टिप्स

मेथी से कम होता है बेली फैट, जानें कैसे करना चाहिए वेट लॉस के लिए मेथी का सेवन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source