Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Healthy summer drinks: जब भी गर्मियों का मौसम आता है, तो ज्यादातर लोगों को अपनी स्किन की चिंता होना लगती है। लेकिन आपको बता दें कि बढ़ता तापमान सिर्फ आपकी स्किन को ही नहीं बल्कि शरीर के अंदरूनी अंगों को भी प्रभावित करता है और उनमें से आंत भी एक हैं। गर्मियों के दिनों में शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और इस कारण से रक्त प्रवाह में भी कुछ बदलाव हो जाते हैं। ब्लड फ्लो में आए असामान्य बदलाव के कारण कई बार शरीर के कुछ अंदरूनी अंग भी प्रभावित हो जाते हैं, जिनमें आंत भी शामिल हैं। इसके अलावा कई बार गर्मियों के मौसम में पर्याप्त पानी न पीने के कारण डिहाइड्रेशन हो जाती है और यह भी आंत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, हम आपके लिए कुछ खास देसी ड्रिंक लेकर आए हैं, जो आपकी गर्मियों में भी आपकी आंत को स्वस्थ रखेंगे। चलिए जानते हैं इन खास ड्रिंक्स के बारे में -
गर्मियों के मौसम में गन्ने का ठंडा-ठंडा जूस पीने का हर किसी का मन करता है। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि यदि पेट खराब है तो गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। लेकिन आपको बता दें कि गन्ने को एक प्रकार का नेचुरल डाइजेस्टिव टॉनिक माना गया है। यह आपकी आंतों के लिए भी काफी फायदेमंद है। गन्ने का जूस आपके शरीर को ठंडा रखता है और आंतों को भी काफी फायदे पहुंचाता है।
आंत या पाचन प्रणाली से जुड़ी किसी भी प्रकार की बीमारी से निपटने के लिए छाछ का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। छाछ का सेवन करने से आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को काफी फायदा मिलता है और साथ ही इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म दोनों को तेज करने में मदद करती है। गर्मियों में आंतों से जुड़ी समस्याएं दस्त या कब्ज आदि से बचने के लिए छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए।
बढ़ती गर्मियों में शरीर को अलग-अलग बीमारियों से बचाने के लिए उसे ठंडा रखना बहुत जरूरी है। जैसे सर्दियों के दिनों में चाय व कॉफी आदि शरीर को गर्म रखती है। उसी प्रकार गर्मियों के दिनों में जीरा पानी शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही इसमे मौजूद इमली, पुदीना, काली मिर्च और धनिया जैसी चीजें आपकी आंत और पाचन प्रणाली दोनों के लिए सही रहती हैं।
गर्मियों के दिनों में कई शरीर को ठंडा रखने के लिए नींबू पानी का सेवन करना भी काफी फायदेमंद रहता है। नींबू पानी आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन क्रिया को तेज करने में भी मदद करता है। खासतौर पर किडनी और दस्त जैसी समस्याओं का इलाज करने के लिए भी नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। गर्मियों में हुई डिहाइड्रेशन से आपकी आंत प्रभावित हो सकती हैं और नींबू पानी का सेवन करे भी डिहाइड्रेशन को दूर किया जा सकता है।
गर्मियों के लिए प्रकृति ने हमें नारियल पानी का गिफ्ट भी दिया है। यदि गर्मियों के मौसम में आपको आंत से जुड़ी समस्याएं महसूस होने लगी हैं, तो आपको नारियल का पानी पीना चाहिए। कोकोनट वाटर में मैंगनीज समेत कई खास पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंत को स्वस्थ बनाते हैं। नारियल पानी का सेवन करने से गैस बनना, कब्ज, दस्त, सीने में जलन और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं होने का खतरा कम रहता है।