पेट दर्द, सूजन और जलन में राहत दिलाता है पुदीना शरबत, जानिए बनाने का तरीका और लाभ

गर्मियों में अपने पेट और पूरे शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीने का शरबत बहुत फायदेमंद हो सकता है, जानिए इसे बनाने का तरीका और स्वास्थ्य लाभ क्या क्या हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 21, 2022 8:47 AM IST

गर्मियों के मौसम में हम खाने से ज्यादा पीने की चीजों को प्राथमिकता देते हैं। हम यह सोचते हैं कि हमें दिन भर में ऐसी ड्रिंक्स मिलती रहें जो पीने में तो स्वादिष्ट हो ही साथ में उनका सेवन करने से शरीर को गर्मी भी न लगे और हाइड्रेशन भी मिले। ऐसी ही एक ड्रिंक में पुदीने का शरबत भी शामिल है। पुदीने का शरबत भी होता है यह बात सुन कर हो सकता है आप थोड़े चौंक जाएं लेकिन यह ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती है। आइए जानते हैं इसके लाभ और इसे बनाने की विधि।

कैसे बनाएं पुदीने का शरबत?

सबसे पहले ताजी पुदीने की पत्तियों को धोएं। उसे अब एक बर्तन में रख कर शहद और सेंधा नमक मिक्स कर ले। अब इसमें भुना हुआ जीरा डाल दें। थोड़ा सा नींबू का रस भी इसमें मिला दें। इसे अब मिक्सर में पीस लें और पेस्ट बनाने के बाद इसे एक गिलास में निकाल कर बाद में पानी मिला दें। अब पुदीने का शरबत तैयार है। थोड़ी सी बर्फ मिला कर ठंडा ठंडा पुदीने का शरबत सर्व करें।

पुदीने के शरबत के लाभ

  • अगर गर्मियों में शरीर के किसी भाग में जलन होती है तो यह शरबत जलन और इंफ्लेमेशन से राहत दिलाता है।
  • अगर स्किन इस मौसम में कुछ बहुत ज्यादा ही ऑयली हो गई है तो आपको इस पुदीने का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए और इसका सेवन करने से स्किन में कम ऑयल उत्पादित होगा।
  • अगर वजन कम करना है तो अन हेल्दी कोल्ड ड्रिंक्स की बजाए इस शरबत को स्नैक के रूप में पी सकते हैं और उसमे मौजूद गुण आपका तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं।
  • इस शरबत से गर्मियों में पेट में होने वाली सभी समस्याओं जैसे जलन होना, दर्द होना , गैस बनना, एसिडिटी होना से राहत मिल सकती है। इससे शरीर में हाइड्रेशन पूरी होती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source