Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियां शुरू होते ही खूब पीने लगे शिकंजी तो हो जाएं सावधान, शरीर में बढ़ सकता है इन 5 बीमारियों का खतरा

Summer drinks: गर्मियों का मौसम आती ही लोग शिकंजी पीने लगते हैं, जो मन को बहुत भाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप ज्यादा शिकंजी पीते हैं, तो इससे आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।

गर्मियां शुरू होते ही खूब पीने लगे शिकंजी तो हो जाएं सावधान, शरीर में बढ़ सकता है इन 5 बीमारियों का खतरा

Written by Mukesh Sharma |Updated : April 15, 2024 4:43 PM IST

Summer drinks: मौसम कोई भी हो हेल्दी रहने के लिए सही डाइट व लाइफस्टाइल का सही होना जरूरी होता है। लेकिन यह भी सच है कि मौसम के अनुसार डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव होते रहना चाहिए। खासतौर पर जो लोग मौसम के अनुसार अपने खानपान में बदलाव नहीं कर पाते हैं, उनका स्वास्थ्य अक्सर खराब होने लगता है और कई बीमारियां होने लगती हैं। सर्दियों में लोग ज्यादा गर्म पेय पदार्थ पीते हैं जैसे चाय, कॉफी व सूप आदि। वहीं जब गर्मियों का मौसम आता है, जो जूस, नींबू पानी व शिकंजी आदि पी जाती है। देखा गया है कि कुछ लोग गर्मियों के मौसम में खूब शिकंजी पीने लग जाते हैं और एक दिन में कई-कई गिलास पी जाते हैं। शिकंजी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कर रहे हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ज्यादा शिकंजी पीने से शरीर में कौन सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है

1. हार्ट डिजीज का खतरा

गर्मियों में शिकंजी का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में यानी ज्यादा गर्मियों के कारण जो लोग 4 से 5 गिलास शिकंजी के पी जाते हैं, उनको हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है, जो हार्ट के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है।

2. सीने में जलन

शिकंजी आपके पेट के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन ज्यादा मसाला और नमक होने के कारण कई बार यह आपके स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादा मसाले कई बार सीने में जलन यानी हार्टबर्न की समस्या पैदा कर देते हैं और ऐसा सिर्फ तब ही होता है जब कम समय में कई बार शिकंजी का सेवन कर लिया जाए।

Also Read

More News

3. कैल्शियम की कमी

शिकंजी में नमक, मसाले व कई अन्य ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर के अवशोषित करने की क्षमता प्रभावित कर देते हैं। इसमें कई बार शरीर की कैल्शियम अवशोषित करने की क्षमता प्रभावित होती है और इस कारण से शरीर में कैल्शियम होने लगती है और हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। खासतौर पर जिन लोगों को हड्डियां पहले से ही कमजोर हैं, उन्हें इसका खास ध्यान रखना चाहिए।

4. दांतों से जुड़ी बीमारी

शिकंजी में नमक, चीनी, नींबू और कुछ तरह के मसाले होते हैं और इसलिए इसका ज्यादा सेवन करना आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे दांतों में सड़न जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से ही दांतों से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें दांतों में सड़न, दांत में दर्द रहना आदि समस्याएं हो सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. दस्त की समस्या

ज्यादा मसाला आपके पेट को भी नुकसान पहुंचा सकता है और इसका इलाज करने के लिए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। खासतौर पर अगर आपका पेट ठीक नहीं है और आपने दिन में कई गिलास शिकंजी पी लिए हैं, तो इसके कारण आपको दस्त आदि होने की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए गर्मियों के दिनों में दो से तीन गिलास शिकंजी बिलकुल नहीं पीनी चाहिए।