
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 10, 2023 12:40 PM IST
Best summer breakfast: जब भी सर्दियां जाती हैं और धीरे-धीरे मौसम गर्म होने लगता है, तो वह हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन यह अच्छा मौसम सिर्फ कुछ दिनों के लिए होता है और फिर तेज गर्मी पड़ने लगती है। अभी मार्च के महीने में ही आप दिन की धूप को देखकर गर्मी के तेवर का अंदाजा लगा सकते हैं। बदलते मौसम के साथ डाइट में भी बदलाव करना बहुत जरूरी है और समय रहते ऐसा न कर पाने के कारण ही कई बार हम बीमार पड़ जाते हैं। गर्मियों के मौसम में ऐसी डाइट होना जरूरी है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करे और हाइड्रेट भी रखे। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करने लेना चाहिए। ये फूड्स न सिर्फ गर्मियों के दिनों में आपको कूल रखेंगे बल्कि अगर आप कमजोरी या थकान महसूस करते हैं, तो इन समस्याओं को दूर करने में भी मदद करेंगे।
इंडियन फूड्स को पोषक तत्वों से भरे फूड्स में गिना जाता है और इनें रवा उपमा भी एक है। प्रोटीन, विटामिन, मिनरल, जिंक और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर उपमा आपकी सेहत के लिए बहुत ही खास माना गया है। यह पूरी तरह से लाइट डाइट है और इसलिए गर्मियों की सुबह इसका सेवन करने से यह आपकी बॉडी को कूल रखने का काम करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कमजोरी व थकान दूर करने में मदद करते हैं।
गर्मियों के दिनों में अक्सर कुछ लोगों को कुछ भी खाने का मन नहीं करता है, लेकिन खाली पेट रहना शरीर में कमजोरी पैदा कर सकता है। उत्तपम फैट बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है और यह पूरी तरह से लाइट फूड है। सुबह ब्रेकफास्ट में उत्तपम लेने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व तो मिलते ही हैं, साथ ही शरीर को इससे एनर्जी भी मिलती है और आपका शरीर दिनभर फ्रेश रहता है।
खासतौर पर जिन लोगों को वजन बढ़ रहा है, उनके लिए पोहा काफी अच्छा ऑप्शन माना गया है। सुबह ब्रेकफास्ट में पोहा लेने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है। साथ ही भूख के कारण कई बार हमें कमजोरी व सुस्ती महसूस होती है और ब्रेकफास्ट में पोहा लेना पर इस समस्या को दूर
अगर आपको सुबह कुछ खाना पसंद नहीं है तो आप बनाना शेक भी ले सकते हैं। प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ बनाना शेक का सेवन करने से शरीर को खूब एनर्जी भी मिलती है। खासतौर पर जिन लोगों को दिन में कमजोरी व थकान महसूस होती है, तो ब्रेकफास्ट में बनाना शेक लेने से दिनभर उनका शरीर एनर्जेटिक रह सकता है।
सुबह के समय जिन लोगों को लाइट डाइट लेना पसंद है, तो वे सलाद और दही भी ले सकते हैं। दही शरीर को लिए ठंडी रहती है और सुबह के समय इसका सेवन करने से दिनभर शरीर फ्रेश रहता है। साथ ही सब्जियां व दही दोनों ही आपके पेट व आंत दोनों के लिए फायदेमंद हैं और आपके एनर्जी भी देते हैं। यदि आप वेट लॉस कर रहे हैं, तो लो फैट दही का सेवन कर सकते हैं।