... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 17, 2020 6:06 PM IST
शरीर को बनाए रखना है चुस्त-दुरुस्त, तो रोजाना करें ये 4 प्रोटीन से भरे ब्रेकफास्ट
Summer Breakfast: आज के दौर में हमारी जिंदगी बहुत ही भागदौड़ भरी हो गई है। ऐसे में अक्सर कई लोग जल्दबाजी के चक्कर में अपना सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शरीर को पूरे दिन एनर्जेटिक बनाने के लिए सुबह का नाश्ता बहुत ही जरूरी होता है।
सुबह का नाश्ता स्किप करने से हमारे शरीर (Summer Breakfast) का मोटापा भी बढ़ता है। इसका कारण है, जब हम सुबह को कुछ खाते नहीं है, तो दोपहर में भूख लगने पर हम कुछ भी अटपटा खा लेते हैं। सुबह खाली पेट रहने से शरीर में प्रतिरोधात्मक प्रणाली कमजोर होती है। इसलिए सुबह के समय हेल्दी नाश्ता जरूर करें।
ध्यान रखें कि सुबह का नाश्ता अनहेल्दी फैट वाला ना लें। सुबह हमेशा प्रोटीनयुक्त नाश्ता खाने (Summer Breakfast) की कोशिश करें। आज हम आपको 5 हाई प्रोटीन रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आपको अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करना चाहिए।
सुबह के नाश्ते में मेथी का पराठा सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। यह सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। नाश्ते के साथ-साथ आप इसे टिफिन में पैक करके भी ले जा सकते हैं। मेथी का पराठा आप दही, आचार, चाय या दूध के साथ आराम से खा सकते हैं। यह कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।
ओट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस बात से आप अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। यह सुपाच्य और प्रोटीन युक्त होती हैं। ओट्स से तैयार इटली को आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। यह हर उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। ओट्स इटली को चना दाल, दही, उड़द की दाल, कद्दूकस की हुई गाजर और ओट्स मिलाकर तैयार किया जा सकता है। इसमें लो कैलोरी होती है। सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए यह बेहतरीन रेसिपी होती है।
अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। यह पूरे विश्व में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली प्रोटीन डाइट है। अंडे को आप किसी भी रूप में खा सकते हैं। आप चाहे तो अंडे की भुर्जी तैयार कर लें या फिर उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। कई लोग अंडे का पराठा भी बनाकर खाते हैं। दरअसल, अंडे में सभी प्रकार के प्रोटीन, विटामिन, खनिज इत्यादि तत्व पाए जाते हैं। यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
अगर आप पौष्टिक नाश्ता चाहते हैं, तो उत्पम सबसे बेस्ट ऑप्शन है। सोय उत्तपम काफी हेल्दी होता है। सोया उत्पम को सूजी, कटी हुई सब्जियों से तैयार किया जाता है। यह काफी स्वादिष्ट डिश है।
वजन कम करने के लिए छोटे कद के लोगों को क्यों करनी होती है अधिक मेहनत? जानें इसके कारण
आंखों की जलन कम करने और रोशनी को बढ़ाने के लिए करें ये 3 योगासन