Dried Amla Benefits: सूखा आंवला खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज की समस्या होगी दूर और त्वचा का बढ़ेगा निखार

Amla Khane ke Fayde: आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप ताजे आंवले के साथ ही, सूखे आंवले का सेवन भी कर सकते हैं। सूखे आंवले खाने से सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों को भी लाभ मिलता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : February 1, 2025 8:31 PM IST

Dry Amla Benefits in Hindi: आंवला सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंवला एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा सोर्स होता है। अक्सर लोग आंवले को सीधे तौर पर खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा, कई लोग आंवले का सेवन अचार, मुरब्बा या जूस के रूप में करते हैं। आप चाहें तो आंवले को सूखाकर भी खा सकते हैं। आंवला खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सूखा हुआ आंवला सेहत के लिए अच्छा होता है।

सूखा आंवला खाने के फायदे- Sukha Amla Khane ke Fayde

1. सर्दी-खांसी और जुकाम से बचाए

सूखा आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है। अगर आप रोजाना आंवले का सेवन करेंगे, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी। आंवला खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। आंवला खाने से श्वसन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।

2. पेट के लिए है बेहद फायदेमंद

आंवले पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आंवले में मौजूद गुण पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करते हैं। अगर आप रोजाना आंवले का सेवन करेंगे, तो इससे पेट दर्द में आराम मिलेगा। इससे पेट की जलन और ऐंठन जैसी समस्याएं भी ठीक होती हैं।

3. आंखों की रोशनी बढ़ाए

सूखे आंवले में विटामिन ए होता है, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आंवला खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इससे आंखों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। आंवला खाने से आंखों की हेल्थ बेहतर बनी रहती है।

4. स्किन के लिए लाभकारी

सूखे आंवले स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। सूखे आंवले में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आंवला खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इनका सेवन करने से बैक्टीरिया नष्ट होते हैं। आंवला खाने से त्वचा पर निखार आता है। इससे त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं।

5. बालों को चमकदार बनाए

सूखे आंवले बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आंवला खाने से बाल घने और चमकदार बनते हैं। अगर आप रोज सूखे आंवले का सेवन करेंगे, तो इससे बाल लंबे भी बनेंगे। आंवले में मौजूद गुण बालों को मजबूत बनाते हैं। रोजाना आंवला खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source