Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sugarcane Juice Health Benefits: गन्ने का रस स्वादिष्ट होता है और बच्चों से लेकर बड़े, सभी को गन्ने का रस बहुत ही पसंद होता है। भारत में ज्यादातर लोग गन्ने का रस पीना बहुत पसंद करते हैं , वहीं, हमारे देश में गन्ने का रस मेहमानों को भी बड़े शौक के साथ परोसा जाता है। आइए जानते हैं कि गन्ने का जूस पीने से स्वास्थ्य को कौन- कौन से फायदे मिल सकते हैं।
दुनियाभर में गन्ना कई अलग-अलग किस्मों में पाया जाता है, गन्ने में फैट की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। हम जानते हैं कि चीनी का उत्पादन करने वाली मुख्य फसलों में एक नाम गन्ने का भी शामिल होता है और साथ ही दुनिया की ज्यादातर चीनी गन्ने के इस्तेमाल से बनती है, जबकि बाकी बची हुई थोड़ी बहुत चीनी का निर्माण चुकंदर की फसल से होता है और ये पूरी तरह से नेचुरल होता है। भारत में कई लोगों को गन्ने का रस पीना बहुत पसंद होता है। आइए जानते हैं कि गन्ने का जूस पीने से होने वाले फायदो के बारे में।
1. गन्ने का जूस हमारे लीवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और ये हमारे लीवर को मजबूत करने का काम करता है साथ ही ये पीलिया के मरीजों के लिए तो बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, जिन लोगों को पीलिया की समस्या हो उनको जरुर गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। गन्ने के जूस में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हमें लिवर को इन्फेक्शन से बचाता है और साथ ही हमारे लीवर को ठीक करता है।
2. गन्ने के जूस में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, गन्ने के जूस का रोज सेवन करना चाहिए क्योंकि इसका रोज सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर में जरूरी मिनरल्स को कमी को दूर करता है। गन्ने के जूस को पीते समय एक बात का जरुर ध्यान रखना चाहिए है, इसका सेवन जूस बनाने के बाद अगले 10-15 मिनट के अंदर कर लेना चाहिए, क्योंकि ये जल्दी ही खराब हो जाता है और इसको पीने से ज्यादा शरीर को फायदे नहीं मिलते हैं।
3. जिन लोगों को पेशाब कम आने की समस्या हो या पेशाब में जलन होती हो उनको भी जरुर गन्ने का जूस पीना चाहिए क्योंकि गन्ने का जूस पीने से पेशाब खुलकर आता है और साथ ही जलन से भी राहत मिलेती है।
4. गन्ने में सुक्रोज मात्रा पाई जाती है जो हमारे शरीर को एनर्जी देने का काम करती है ।
5. मीठे गन्ने में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड में से एक ग्लाइकोलिक एसिड पाया जाता है जो हमारे स्किन को ग्लो देता है और साथ ही स्किन को चमकदार बनाता है।
6. गन्ने का रस दिल के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है, ये दिल के दौरे जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है साथ ही शरीर में कॉलेस्ट्रोल लेवल को भी बढने नहीं देता है।