
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : April 29, 2026 11:08 AM IST
Medically Verified By: Kamini Sinha
Sugarcane Juice fatty liver
गन्ने का जूस गर्मियों में काफी ज्यादा पिया जाने वाला ड्रिंक है। इसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए गर्मियों में यह आपके लिए एक एनर्जी ड्रिंक की तरह काम कर सकता है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या फैटी लिवर रोगियों के लिए गन्ने का जूस अच्छा है? तो इसके जबाव के लिए हम डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी सिंहा से जानेंगे। आइए डायटीशियन कामिनी से जानते हैं क्या फैटी लिवर में गन्ने का जूस पीना फायदेमंद है? वहीं, इसका सेवन कब और कितनी मात्रा में करनी चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं-
डायटीशियन कहती हैं कि सीधे तौर पर कहा जाए, तो फैटी लिवर में गन्ने का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसकी सही मात्रा और पीने का सही समय जानना बहुत ही जरूरी होता है। दरअसल, गन्ने का जूस एक प्राकृतिक ड्रिंक है, जो शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रदान करता है। फैटी लिवर से जूझ रहे लोगों के लिए गन्ने का जूस फायदेमंद हो सकता है। यह लिवर के कार्यों को बेहतर कर सकता है। साथ ही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और पाचन में सुधार करने में सहायक हो सकता है।
कुछ रिसर्च से पता चलता है कि गन्ने के जूस में एएलटी और और एएसटी जैसे लिवर एंजाइमों को कम करने और लिवर की कोशिकाओं को डैमेज से बचाने के गुण होते हैं। इसके साथ ही यह बाइल सेक्रेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप सही मात्रा में गन्ने का जूस पीते हैं, तो यह फैटी लिवर रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
गन्ने का जूस फैटी लिवर की परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
फैटी लिवर या फिर किसी भी अन्य समस्या में अगर आप गन्ने का जूस पी रहे हैं, तो कोशिश करें कि इसे सुबह या फिर दोपहर के समय ही पिएं। कोशिश करें कि फ्रेश निकला हुआ गन्ने का जूस ही पिएं। पुराना रखा हुआ गन्ने का जूस न पिएं, इससे सेहत को नुकसाान हो सकता है।
अगर आपको डायबिटीज की परेशानी पहले से है, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अगर आप गन्ने के जूस का अधिक लाभ उठाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। अपने आहार में संतुलित चीजों को जोड़ें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.