ज़्यादा शक्कर खाने से हो सकता है सेहत को नुकसान, बढ़ सकता है डायबिटीज और हृदय रोग का ख़तरा

हाल में एक रिसर्च में कहा गया कि ज़्यादा शक्कर या मीठी चीज़ों का सेवन करने से दिल की बीमारियों का रिस्क बहुत अधिक बढ़ जाता है। चीनी का सेवन करने से दिल के आसपास फैट इकट्ठा होने लगते हैं। जिससे, कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। (Sugar Side Effects)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 2, 2020 7:19 PM IST

Sugar Side Effects: शक्कर का मीठा स्वाद सभी को खूब पसंद आता है। लेकिन, शक्कर या चीनी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। शक्कर को अक्सर लोग मीठा जहर भी कहते हैं। क्योंकि, यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बनती है। भले ही शक्कर खाते  समय  मी­­ठी लगती है लेकिन सेहत पर किसी जहर से कम असर नहीं करती है। जी हां, चीनी का ज्‍यादा सेवन आपको कई बीमारियां दे सकता है। अधिक मीठा या चीनी खाने से मोटापा, हाई कोलेस्‍ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। हाल में किए गए एक रिसर्च में कहा गया कि ज़्यादा शक्कर या मीठी चीज़ों का सेवन करने से दिल की बीमारियों का रिस्क बहुत अधिक बढ़ जाता है। चीनी का सेवन करने से फैट डिपॉजिट्स होने लगते हैं। जिससे, कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। (Sugar Side Effects)

क्या हैं शक्कर खाने के साइड-इफेक्ट्स?(Negative Effects of Sugar on body):

शक्कर का सबसे बड़ा नुकसान पहुंचता है दिल की सेहत को। क्योंकि, शक्कर के सेवन से कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। हाल ही में यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में एक रिसर्च रिपोर्ट प्रकाशित की गयी। इस रिपोर्ट में यह कहा गया कि, शक्कर का सेवन करने से दिल के आसपास के हिस्से में फैट डिपॉजिट्स बढ़ने लगते हैं। इस अतिरिक्त फैट से दिल को सही तरीके से काम करने में अड़चनें आती हैं। जिससे, दिल की बीमारियों का खतरा उत्पन्न होता है। इसीलिए,  जब मीठा खाने का मन हो तो अपने लालच को कंट्रोल करने की कोशिश करें ।

डायबिटीज़ का ख़तरा (Diabetes Cause):

हाई ब्लड शुगर यानि डायबिटीज़ का भी रिस्क शक्कर के सेवन से बहुत अधिक बढ़ जाता है। दरअसल, चीनी खाने के बाद रक्त में ग्लूकोज़ या शक्कर के स्तर में बदलाव आता है। ब्लड शुगर का यह असंतुलन डायबिटीज़ की समस्या की वजह बनता है। इसके साथ ही शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के बनने और कार्य करने की प्रक्रिया पर भी शक्कर की वजह से बुरा प्रभाव पड़ता है। जिससे, मोटापा बढ़ने लगता है। इसका अर्थ है कि शक्कर का अधिक सेवन ओबेसिटी की समस्या का भी खतरा पैदा करता है। जो, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी कई लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज को और गम्भीर बना देता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source