Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शुगर में कौन-कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए? जानिए ब्लड शुगर बढ़ाने वाली 3 दालें

Which Pulses Should Not Eat in Sugar in Hindi: शुगर रोगियों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इन रोगियों को दालों का सेवन भी सोच-समझकर ही करना चाहिए। शुगर के मरीजों को इन 3 तरह की दालों का सेवन नहीं करना चाहिए।

शुगर में कौन-कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए? जानिए ब्लड शुगर बढ़ाने वाली 3 दालें
VerifiedVERIFIED By: Dr. Sugeeta Mutreja, Dietician

Written by Anju Rawat |Updated : January 9, 2025 5:16 PM IST

Sugar me Kaun si Dal Nahi Khane Chahiye: शुगर यानी डायबिटीज एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोग शुगर से जूझ रहे हैं। यह एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। दरअसल, शुगर में शरीर में इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता है। या शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन पाता है। इससे ब्लड में शुगर और ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ शुगर स्तर ही डायबिटीज (शुगर) कहलाता है। डायबिटीज कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। पहले ज्यादा उम्र के लोगों में डायबिटीज के लक्षण (Sugar ke Lakshan) देखने को मिलते हैं। लेकिन, आजकल कम उम्र के लोगों में भी डायबिटीज के मामले देखने को मिल रहे हैं। डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रण में रखने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रखने के लिए कुछ चीजों को खाना जरूरी होता है। साथ ही, कुछ चीजों से परहेज करना भी बहुत जरूरी होता है। आइए, इस लेख में जानते हैं शुगर में कौन-सी दाल नहीं खानी चाहिए?

शुगर में कौन-सी दाल नहीं खानी चाहिए?- Sugar me Kaun si Dal Nahi Khani Chahie

आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक, द्वारका की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “वैसे तो शुगर पेशेंट सभी तरह की दालों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, शुगर के रोगियों को स्टार्च वाली दालों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। शुगर में राजमा, सफेद छोले और उड़द की दाल नहीं खानी चाहिए।”

1. राजमा

वैसे तो शुगर पेशेंट राजमा का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, इसमें कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। राजमा खाने से वेट गेन (Rajma Can Increase Weight) हो सकता है। इससे ब्लड शुगर का स्तर गड़बड़ा सकता है। अधिक मात्रा में राजमा खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएंभी हो सकती हैं। इससे पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए शुगर पेशेंट को राजमा का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। राजमा का अधिक मात्रा में सेवन ब्लड शुगर के स्तर को भी बढ़ा सकता है।

Also Read

More News

2. सफेद छोले

डायबिटीज रोगियों को सफेद छोले का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। वैसे तो सफेद छोले डायबिटीज रोगियों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन, इन्हें पचाना काफी मुश्किल होता है। सफेद छोले खाने से पाचन-तंत्र गड़बड़ा सकता है। इससे अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सफेद छोले में प्रोटीन भी होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप सफेद छोले खा भी रहे हैं, तो थोड़ी मात्रा में ही इसका सेवन करें। आपको अच्छी तरह पके हुए छोले ही खाने चाहिए।

3. उड़द की दाल

शुगर पेशेंट को उड़द की दाल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज रोगियों को उड़द की दाल खाने से बचना चाहिए। उड़द की दाल को डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है। अक्सर लोग उड़द की दाल में घी और मक्खन डालकर खाना पसंद करते हैं। इस तरह से दाल को पचाना ज्यादा मुशकिल हो जाता है। अधिक मात्रा में उड़द की दाल खाने से खून में यूरिक एसिड भी बढ़ सकता है। इससे किडनी की सेहत प्रभावित हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देती है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.