वजन कम करने के लिए फॉलो करें शुगर डिटॉक्स डायट, जानें इसके और भी फायदे

शरीर में शुगर की अधिक मात्रा से हार्मोन, मूड, ब्लड प्रेशर, ऊर्जा  इत्यादि में असंतुलित होने लगता है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी असर पड़ता है। इस स्थिति में जरूरी है कि शरीर में शुगर यानी चीनी की मात्रा का संतुलित करें। इसके लिए आप शुगर डिटॉक्स डाइट (Sugar Detox Diet) की मदद ले सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 4, 2020 4:12 PM IST

Sugar Detox Diet अपनी डायट में शुगर इंटेक हम जिस हिसाब से करते हैं, उसी हिसाब से शरीर में डायबिटीज से लेकर वजन बढ़ने की समस्या होती है। अगर शुगर के इंटेक का ख्याल रखा गया, तो मोटापे जैसी समस्या को कम किया जा सकता है। शुगर के अधिक इंटेक से शरीर में कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ती जाती है, इससे मोटापा बढ़ जाता है। वहीं, ऐसे लोग हैं, जिन्हें फूड क्रेविंग्स अधिक होती है या फिर उनके मूड में बदलाव आता रहता हैं, वे उसी हिसाब से शुगर इंटेक करते हैं। जिससे शरीर पर बुरा (Sugar Detox Diet) असर पड़ता है।

शरीर में शुगर की अधिक मात्रा से हार्मोन, मूड , ब्लड प्रेशर, ऊर्जा  इत्यादि असंतुलित होने लगती है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी असर पड़ता है। इस स्थिति में जरूरी है कि शरीर में शुगर यानी चीनी की मात्रा का संतुलित करें। इसके लिए आप शुगर डिटॉक्स डायट (Sugar Detox Diet) की मदद ले सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या होती है शुगर डिटॉक्स डायट और इसके फायदे (sugar detox diet benefits)

शुगर डिटॉक्स डायट (Sugar Detox Diet)

शुगर डिटॉक्स डायट में उन चीजों को शामिल किया जाता है, जो शरीर में शुगर को डिटॉक्स करके शुगर की मात्रा को संतुलित करती हैं। इसके लिए हमें डायट के कुछ सख्त नियमों का पालन करना होता है। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में-

पिएं खूब पानी (Hydrate)

पानी स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए शरीर को ठीक तरीके से हाइड्रेट करने की जरूरत है। इससे शरीर में ऑक्सीजन स्वतंत्र रूप से प्रवाहित होता है। शुगर डिटॉक्ट डायट को फॉलो करने वाले लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने के लिए कहा जाता है। इससे शरीर में मौजूद शुगर पानी के माध्यम से शरीर के बाहर निकल जाता है।

प्रोटीन युक्त खाएं आहार (Protein)

इस डायट प्लान में अधिक से अधिक प्रोटीन खाने की सलाह दी जाती है। इसमें दाल, मछली, अंडा और हरी सब्जियों को शामिल करने के लिए कहा जाता है। प्रोटीन अधिक खाने से शुगर खाने की क्रेविंग कम होती है। शुगर क्रेविंग पर कंट्रोल करने आप शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

खाने का प्लेट रखें रेनबो जैसा (Taste the Rainbow)

डायट में हमेशा रंगीन खाद्य पदार्थों को शामिल करें। अब आप रेनबों जैसी रंगीन सब्जियों और फलों का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को भरपूर रूप से एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। ये हमारे शरीर को स्वस्थ, स्किन को जवां और आंखों को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करते हैं। इसके साथ ही शरीर में शुगर की मात्रा भी कंट्रोल होती है।

शुगर डिटॉक्स डायट के फायदे (sugar detox diet benefits)

वजन होता है कम

शरीर में शुगर की मात्रा कम होने से वजन अपने आप कंट्रोल होता है। अगर आप शुगरयुक्त खाद्य पदार्थों को हटाकर पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं, तो इससे वजन काफी कम होगा। ऐसा करने से आप एक महीने में कम से कम पांच पाउंड तक वजन कम कर सकते हैं। शुगर का सेवन कम करने से अधिक ऊर्जावान महसूस करता है। इसके साथ-साथ हार्मोन भी सामान्य रहते हैं, जिससे मूड स्विंग्स कम होते हैं और कम भूख लगेगी।

पाचन तंत्र होता है बेहतर

अधिकतर लोगों को गैस, पाचन और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। यह समस्याएं जीवन का एक सामान्य हिस्सा हैं। पौष्टिकता से भरपूर आहार का सेवन करने से पाचन की समस्याएं ठीक होती हैं। जब आप अपने डायट में शुगर की मात्रा कम लेते हैं, तो इससे आपको गैस और ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी परेशानियां कम होंगी।

Bottle Gourd For Weight Loss : लौकी का जूस पीने से वजन कुछ ही दिनों में होगा कम

पेट की जिद्दी चर्बी कुछ ही दिनों में होगी कम, नियमित रूप से करें ये 3 योगासन

बैली फैट को करना है कम, तो जानें सुबह के नाश्ते में क्या खाएं और क्या नहीं

हाथों की पकड़ मजबूत करने के लिए घर की इन चीजों से करें वर्कआउट

अपने परिवार को लॉकडाउन में स्वस्थ रखने के लिए कराएं ये एक्सरसाइज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source