इन 3 फूड्स को खाने से पहले हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है इनसे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

जानें उन ऐसे फूड्स के बारे में जिनके अधिक सेवन से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 23, 2022 5:53 PM IST

ब्रेस्ट कैंसर एक गम्भीर बीमारी है और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर (Breast cancer) के मामले बहुत अधिक पाया जाता है। ब्रेस्ट कैंसर के कई कारण हो सकते हैं जिनमें अनुवांशिक कारण भी शामिल हो सकते हैं  तो वहीं कई बार पारिवारिक इतिहास या किसी अन्य कारण जैसे सिगरेट पीने की आदत, कसरत ना करने की आदत, मोटापा या खान-पान से जुड़ी कुछ गलतियों के कारण भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। डाइट की बात की जाए तो कुछ स्टडीज में ऐसा कहा गया है कि कैंसर का खतरा बढ़ाने में गलत डाइट की भूमिका 30%  से 40%  तक हो सकती है। इससे यह साफ है कि अगर खान-पान पर ध्यान ना दिया जाए तो इससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा (Risk of breast cancer) बहुत अधिक बढ़ जाता है। इस लेख में हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिनके अधिक सेवन से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं खाने-पीने की ये चीजें (Foods causing breast cancer)

शक्कर

मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन, लोग मोटापे के डर से या डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए शक्कर से बनी चीजों से परहेज करते हैं। वहीं, कुछ स्टडीज के मुताबिक, शक्कर से भरे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बहुत अधिक (लगभग 27% तक) बढ़ सकता है। शक्कर एक प्रोसेस्ड फूड है जो शरीर में ब्लड ग्लूकोज लेवल भी बढ़ सकता है और यह कैंसरस सेल्स के विकास में मदद कर सकती हैं। इससे, समझा जा सकता है कि चीन का सेवन करने से कैंसर का रिस्क बढ़ सकती है।

दूध और डेयरी प्रॉडक्ट

कैल्शियम और प्रोटीन के लिए दूध का सेवन शाकाहारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं, अन्य लोगों जैसे गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी दूध का सेवन बहुत फायदेमंद बताया जाता है। लेकिन, कुछ स्टडीज के अनुसार दूध या दूध से बने फूड प्रॉडक्ट्स का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क भी बढ़ जाता है। इसकी वजह दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए गाय और भैसों को हार्मोन्स या केमिकल वाले इंजेक्शन देने के तरीके को माना जाता है। दूध के साथ ये केमिकल्स और हार्मोन्स शरीर के अंदर चले जाते हैं जिससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है।

अनहेल्दी फैट्स

भोजन पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेल या अन्य प्रकार के फैट्स को  ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ाने के लिहाज से बहुत नुकसानदायक माना जाता है। विशेषकर प्रोसेस्ड फूड में इस तरह के फैट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। कुछ स्टडीज के मुताबिक, खाने-पीने की चीजों में पाए जाने वाले ट्रांस फैट्स स्तन कैंसरका रिस्क बढ़ सकता है। वहीं, रोजमर्रा की डाइट में शामिल किए जाने वाले बिस्किट्स,कुकीज और अन्य बेकरी प्रॉडक्ट्स का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-

ब्रेस्ट कैंसर के बाद प्रेगनेंसी की संभावना कितनी है,एक्सपर्ट से जानें स्तन कैंसर के बाद महिलाएं कब कर सकती हैं गर्भधारण

महिमा चौधरी ने जीती ब्रेस्ट कैंसर से जंग, जानें समय पर निदान कैसे बचा सकता है आपकी जान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source