
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 4, 2023 7:02 PM IST
Kala Channa Benefits : काला चना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। मुख्य रूप से यह आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके अलावा यह प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन आप कई तरह की रेसिपीज के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा अधिकतर लोग के समय इसे भीगोकर खाना पसंद करते हैं। सुबह खाली पेट काला चना खाने से स्वास्थ्य की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने से लेकर हड्डियों की समस्याओं को दूर कर सकता है।
अगर आप शाकाहारी हैं, तो काला चना आपके लिए प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत हो सकता है। इसके अलावा इसमें आयरन भी भरपूर रूप से होता है। सुबह खाली पेट काला चना भीगोकर खाने से आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें हीमोग्लोबिन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इससे आपको कमजोरी और थकान महसूस नहीं होता है। ब्रेकफास्ट में भीगे चने खाने से आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक हो सकते हैं।
भीगे हुए काले चने का सेवन करने से आपके पाचन तंत्र में सुधार हो सकता है। दरअसल, चने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर कर सकता है। इससे कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
काले चने में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की प्रचुरता होती है, जो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड क्लोटिंग की परेशानी को कम कर सकता है।
सुबह-सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाने से आपका वजन कंट्रोल हो सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके अलावा यह फाइबर का काफी अच्छा होता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रख सकता है। इसका सेवन आप सुबह-सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट के रूप में कर सकते हैं।
भीगे हुए काले चने में घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाना चाहते हैं, तो इसका सेवन करें। इससे हार्ट हेल्थ में भी सुधार हो सकता है।
सुबह ब्रेकफास्ट में काले चने भिगोकर खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह और मदद जरूर लें।