
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 4, 2021 5:42 PM IST
वजन घटाने के लिए इन 3 हेल्दी स्ट्रीट फूड्स से फेर लिया है मुंह, तो जान लें इनके फायदे भी...
Street Foods Benefits in Hindi: वजन कम करने के लिए कुछ लोग स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। इस दौरान वो हर उन चीजों का सेवन बंद कर देते हैं, जिससे उन्हें लगता है कि इसे खाकर वजन बढ़ सकता है। कुछ स्ट्रीट फूड को लेकर भी लोग सोचते हैं कि उन्हें खाने से वजन बढ़ सकता है या फिर सेहत को नुकसान हो सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं है, कुछ स्ट्रीट फूड टेस्टी होने के साथ ही पौष्टिक और हेल्दी भी होते हैं। ये वजन नहीं बढ़ने देते हैं। इन्हें खाकर आपको कई सेहत लाभ भी मिल सकते हैं। ये ऑयली भी नहीं होते हैं और ना ही बहुत ज्यादा मसालेदार। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी स्ट्रीट फूड (Street Foods Benefits in Hindi) के बारे में यहां...
भेलपुरी मुंबई का मशहूर स्नैक्स है। हालांकि, यह देश के कई राज्यों में खूब मिलता है और लोग इसे खाना भी पसंद करते हैं। भेलपुरी कई चीजों से बनकर तैयारी होती है, जिससे यह ना सिर्फ स्वाद में बल्कि सेहत के लिए भी अच्छी होती है। इसे आप नाश्ते में खा सकते हैं। शाम में चाय के साथ स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए मुरमुरे, आलू, मूंगफली, सेव, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, तीखी-मीठी चटनी आदि सामग्री चाहिए होती है।
भेलपुरी खाने से वजन बढ़ता नहीं बल्कि कम होता है। भेलपुरी पेट की सेहत रखता (Bhel Eating Benefits) है दुरुस्त। मुरमुरे से हड्डियां होती हैं मजबूत। इस स्नैक्स में कैलोरी और फैट नहीं होता है, जिससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होती है। इसे खाने से एनर्जी मिलती है। ब्लड प्रेशर कम होता है। तो आप इस स्ट्रीट फूड का सेवन जरूर करें। इसे आप घर पर भी बनाकर खा सकते हैं।
आपने साइकल या ठेले पर शकरकंद (Sweet potato chaat) की चाट बेचते हुए जरूर देखा होगा। खाते भी होंगे। शकरकंद उबले हुए होते हैं, जिससे चाट वाला अपने स्टाइल में स्वादिष्ट बनाकर बेचता है। यह स्ट्रीट फूड काफी हेल्दी इसलिए होता है, क्योंकि शकरकंद में कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को लाभ पहुंचा सकते हैं। आप बेक्ड स्वीट पोटैटो का भी सेवन कर सकते हैं। शकरकंद की चाट बनाने के लिए किसी भी तरह के तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। शकरकंद को उबाल लें। इसका छिलका उतारकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके ऊपर से सेंधा नमक, धनिया पत्ती, नींबू का रस, चाट मसाला, मिर्च पाउडर आदि मिलाएं।
शकरकंद में कई तरह के पोषक तत्व जैसे फाइबर, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस विटामिन ए, बी, सी, बीटा-कैरोटीन आदि होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से शरीर को बचाए रखता है। शकरकंद खाने के फायदे कई होते हैं जैसे डायबिटीज में खाना है हेल्दी। फाइबर से भरपूर शकरकंद के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना रहती है कम। यह कई तरह के कैंसर जैसे प्रोस्टेट, लंग्स कैंसर से बचा सकता है। शरीर में कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकता है। शकरकंद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, अस्थमा का अटैक भी कम आता है।
पीनर दूध से बना एक हेल्दी फूड है। पनीर का सेवन हर कोई करना पसंद (Paneer benefits) करता है। जो लोग वेजिटेरियन होते हैं, उनके लिए ज्यादातर पनीर की ही रेसिपी तैयार की जाती है। पनीर में कैल्शियम, प्रोटीन आदि अधिक होता है। आपको स्ट्रीट फूड में पनीर टिक्का खाना पसंद है, तो जरूर खाएं। इसे डाइटिंग के समय भी आप खा सकते हैं। पनीर टिक्काबनाते समय इसे तेल में तला नहीं जाता है, बल्कि तंदूर में सेंकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही पनीर टिक्का खाने के फायदे भी होते हैं। पनीर बालों, त्वचा, डायबिटीज, कैंसर, पाचन शक्ति, हड्डी, वजन कम करने आदि से संबंधित कई शारीरिक समस्याओं से बचाए रख सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.