
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 18, 2022 7:01 AM IST
आजकल के युवा स्ट्रीट फूड खाने के बहुत शौकीन होते हैं। घर से निकलते ही सबसे पहले उनकी नजर फास्ट फूड पर पड़ती है। घर का नाश्ता करने के बजाय बाहर का खाना खाकर अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। अगर आप भी बाहर का स्ट्रीट फूड खाकर अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं, नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मौसम बदलने पर बैक्टीरिया फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है तो ऐसे में बाहर का जो खाना है उसे खाने से परहेज करें, अन्यथा यह कई तरह की बीमारियों से आपको ग्रसित कर देगा। स्ट्रीट फूड खाना आज का चलन हो गया है लेकिन स्ट्रीट फूड खाने से पेट से संबंधित कई सारी बीमारियां भी लग जाती हैं। बैक्टीरिया फैलने का खतरा सबसे ज्यादा हो जाता है तो ऐसे में आप फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें।
फास्ट फूड खाने से चटकारा तो मिलता है, जायका भी बदल जाता है लेकिन स्वाद बदलने के चक्कर में आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ जाता है। मानसून बदलने पर फास्ट फ़ूड खाने से पेट दर्द होना, इम्यूनिटी कमजोर होना, बैक्टीरिया का फैलना आम बात हो जाती है। मौसम के बदलने से बारिश होने पर तरह तरह के जीवाणु पनपने लगते हैं।
अगर आप स्ट्रीट फूड खाने के बेहद शौकीन हैं लेकिन बदलते मौसम के चलते बैक्टीरिया से भी डर लगता है तो ऐसे में आप घर पर ही फास्ट फूड बना सकते हैं। जो भी आपको खाना पसंद है उसे घर पर ट्राई कर सकते हैं, जैसे कि नूडल्स, मोमोज, फ्राई राइस, पानी पुरी, फिंगर्स और भी कई तरीके के फास्ट फूड होते हैं जिन्हें आप घर पर ही बनाकर उसका स्वाद ले सकते हैं और बैक्टीरिया से बच सकते हैं। जिससे आप सेहतमंद भी रह सकते हैं और आप फास्ट फूड का स्वाद भी ले सकते हैं।