Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी से स्‍टोन निकालने के लिए रोज पिएं अदरक और हल्‍दी की चाय

अदरक में मौजूद जिंजरोल नामक तत्‍व स्टोन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देते हैं, जिससे स्टोन यूरीन के साथ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

किडनी से स्‍टोन निकालने के लिए रोज पिएं अदरक और हल्‍दी की चाय

Written by Editorial Team |Published : August 17, 2018 11:16 AM IST

किडनी में स्‍टोन की समस्‍या होते ही लोग तरह-तरह की सलाह देने लगते हैं। कोई कहता है खूब पानी पिओ तो कोई कहता है बियर पीने से स्‍टोन आसानी से बाहर निकल जाएगा। न जानें क्‍या-क्‍या सलाह लोग दे बैठते हैं। वाकई आप किडनी स्‍टोन से छुटकारा पाना चाहते हैं या फिर नहीं चाहते कि कभी भी आपको किडनी में पथरी हो, तो इस आसान से नुस्खे को जरूर आजमा कर देखें।

पीजिए अदरक और हल्दी की चाय

किडनी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। बदलती जीवनशैली और घटती सक्रीयता के चलते किडनी की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। यदि आपको किडनी में स्‍टोन हो चुका है, तो डॉक्टर से तो जरूर मिलिए, साथ ही इस चाय को भी पीते रहिए। यह चाय छोटे साइज के स्‍टोन को निकालने में मददगार साबित हो सकती है। यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, है जो काफी असरदायक साबित होता है। इसे पीने से किडनी स्‍टोन तो निकलता है ही बढ़ने से भी रोक सकते हैं।

Also Read

More News

kidney stone and ginger turmeric tea1

अदरक और हल्‍दी की चाय क्‍यों

किडनी स्‍टोन से निजात पाने का यह बहुत ही पुराना, आसान और प्रचलित घरेलू उपाय है। अदरक और हल्दी दोनों में ही एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करते हैं। अदरक के सेवन से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और मूत्रवर्धक गुणों के कारण इसके सेवन से आपको बार-बार यूरीन आता है। बहुत पहले से ही यूरिनरी सिस्टम से जुड़ी समस्याओं के इलाज में अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। अदरक में मौजूद जिंजरोल नामक तत्‍व स्टोन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देते हैं, जिससे स्टोन यूरीन के साथ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।  इस प्रक्रिया में कोई दर्द भी नहीं होता है। हल्दी ब्‍लड साफ करने में मदद करती है, जिससे किडनी की सेहत बेहतर बनती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन नामक एंटीऑक्सीडेंट आपको कई अन्य तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से किडनी में होने वाली सूजन कम होती है और टॉक्सीन को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है।

सामग्री और इसे बनाने का तरीका

अदरक और हल्दी दोनों ही किडनी में होने वाली सूजन को कम करते हैं और किडनी स्टोन को नष्ट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इस चाय के नियमित सेवन से दिल की बीमारियों से बचाव होता है और आपकी सोचने समझने की क्षमता बेहतर होती है।

सामग्री 

अदरक का टुकड़ा

थोड़ी सी हल्‍दी

पानी

एक चम्मच आर्गेनिक शहद

यूं बनाएं

एक बर्तन में पानी गर्म करें। जब उबलने लगे तो उसमें अदरक और हल्दी पाउडर डालें। इस मिश्रण को 10-15 मिनट तक उबालें, जिससे अदरक और हल्दी का सारा अर्क पानी में मिल जाए। अब आंच बंद करके इसे छान लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं, जिससे इसका स्वाद कड़वा न लगे। इस चाय को रोजाना खाली पेट पिएं। इसे पीने से किडनी स्टोन से राहत मिलती है, लेकिन समस्‍या गंभीर है और स्‍टोन बड़ा है तो डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत :Shutterstock.

About the Author

... Read More