Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खाना खाते ही पेट में होने लगता है दर्द तो आंतों को हेल्दी रखने के लिए रात को खाएं ये 5 हल्के फूड्स

Foods for healthy gut: हेल्दी रहने के लिए सही डाइट जरूरी होती है, सही डाइट मतलब जिसमें अच्छे फूड्स को शामिल किया गया हो। अनहेल्दी फूड्स पेट में दर्द का कारण बन सकते हैं, ऐसे में आंतों को हेल्दी रखने वाले फूड्स कासेवन करना चाहिए।

खाना खाते ही पेट में होने लगता है दर्द तो आंतों को हेल्दी रखने के लिए रात को खाएं ये 5 हल्के फूड्स

Written by Mukesh Sharma |Updated : September 18, 2024 3:11 PM IST

Foods to add in your diet that keep your gut healthy: आंतों को स्वस्थ रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आंतें शरीर के पाचन तंत्र का एक प्रमुख हिस्सा हैं और इसका सीधा संबंध संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य से होता है। यह आंते ही होती हैं, जो भोजन से पोषक तत्वों, विटामिन्स और मिनरल्स को अवशोषित करती हैं। यदि आंतें स्वस्थ नहीं होंगी, तो शरीर को आवश्यक पोषण नहीं मिल पाएगा, जिससे कमजोरी और बीमारियां हो सकती हैं। आंतों में गुड और बैड बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखना प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। लगभग 70 प्रतिशत इम्यून सिस्टम आंतों में होता है, इसलिए आंतें स्वस्थ रहेंगी तो शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होगा। स्वस्थ आंतें शरीर से विषाक्त पदार्थों और अनावश्यक कचरे को निकालने में मदद करती हैं। इससे शरीर साफ रहता है और बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आंतें भोजन को पचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यदि आंतों में सूजन या संक्रमण होता है, तो पाचन प्रक्रिया बाधित हो जाती है, जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए रात को हल्के और पचने में आसान फूड्स का सेवन करना जरूरी है। इसलिए आज हम आपको आज यहां पांच फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद होती हैं।

1. दही (Curd for healthy gut)

दही में प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं और पाचन को सुधारते हैं। साथ ही दही कई सारे पोषक तत्वों से भरपूरी होती है, जिस वजह से इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को लाभ मिलते हैं। आप रात में दही को हल्के भोजन के रूप में खाया जा सकता है। दही में मौजूद विटमिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही उसे मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं।

2. ओट्स) (Oats for healthy gut)

ओट्स विटामिन ई समेत कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को साफ करने और आंतों की सेहत में सुधार करने में मदद करता है। इसे हल्के भोजन के रूप में रात को खाया जा सकता है।

Also Read

More News

3. सूप (Soup for healthy gut)

तरह-तरह के घर पर बने सूप पीना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायी होते हैं, जो आपकी आंतो को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। इसलिए हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर सूप रात के खाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। यह आसानी से पच जाता है और आंतों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

4. उबली हुई सब्जियां (Boiled vegetables for healthy gut)

उबली हुई सब्जियों का सेवन करना भी आंतो के लिए लाभदायी होता है। गाजर, पालक और ब्रोकली जैसी उबली हुई सब्जियां पचने में आसान होती हैं और फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं। इसलिए आप जरूर इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. मूंग दाल खिचड़ी (Moong dal khichdi for healthy gut)

खिचड़ी भारतीय संस्कृति का हमेशा से एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है, जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभदायक होती हैं। वहीं मूंग दाल खिचड़ी हल्की और पचने में आसान होती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों होते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं और पाचन को सुधारते हैं।