... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : July 21, 2018 3:01 PM IST
खिचड़ी भारत में आसानी से बनने वाले खाद्य पदार्थों का प्रतीक है। दाल-चावल से मिलकर बनी यह डिटॉक्स डाइट पेट को काफी आराम देती है। बदलते मौसम में अगर आपको भी पाचन संबंधी समस्याएं हो रही हैं, तो आप भी आजमा सकते हैं यह खास भारतीय रेसिपी।
मौसमी समस्याएं
मानसून के दौरान अकसर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। खाद्य विषाक्तता, संक्रमण, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और डायरिया आदि की समस्याएं इन दिनों देखने में आती हैं। जिसकी सबसे बड़ी वजह बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों के जरिए फैलने वाला संक्रमण है।
खिचड़ी के फायदे
खिचड़ी पाचन तंत्र के लिए अत्यधिक स्वास्थ्यप्रद और आंत को आराम देती है। देसी घी के तड़के के साथ बनी मूंग की दाल और चावल में की खिचड़ी सभी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के साथ एक हेल्दी डाइट है। घी और फाइबर चावल के हाई ग्लाइसेमिक को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद खिचड़ी को तीनों दोषों को संतुलित करने के लिए एक उच्चतम भोजन मानता है। इसको टेस्टी और मजेदार बनाने के लिए आप इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियां और टमाटर भी डाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें - फल-सब्जियों के छिलके भी हैं काम के, भरपूर पोषण के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
पोषक तत्वों से भरपूर
चित्रस्रोत: Shutterstock.