Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ठंड की शुरुआत हो चुकी है, इस सुहावने मौसम में लोगों को ताजी और हेल्दी सब्जियां खाने का काफी ज्यादा मौका मिलता है। मुख्य रूप से हरी सब्जियां सर्दियों के मौसम में खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको सर्दियों में काफी ज्यादा ठंड लगती है, तो आप ऐसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, जिससे आपका शरीर गर्म रहेगा। जी हां, हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से आपके शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा होता है, जिससे शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। इस लेख में हम आपको ऐसे पत्तों को बारे में बताएंगे, जिससे ठंड के मौसम में आप गर्म रह सकते हैं। आइए जानते हैं ठंड में गर्म रखने वाले पत्तों के नाम और उसके फायदे-
पालक पोषक तत्वों का खजाना होता है। यह आपको कई समस्याओं से दूर रखने के साथ-साथ आपके ब्रेन फंक्शन को बेहतर कर सकता है। मुख्य रूप से नर्वस सिस्टम के लिए पालक काफी हेल्दी माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्ल, कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं, तो डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में र्रभावी हो सकता है। वहीं, ठंड के दिनों में आपके शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर करता है, जिससे शरीर को गर्म रखने में मदद मिल सकती है।
मेथी के पत्ते फाइबर और कई अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सर्दियों के मौसम में बाजार मेथी से भरा हुआ होता है। यह सर्दियों के दिनों में बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। साथ ही यह स्किन, पाचन और ब्लड शुगर की परेशानियों को कम कर सकता है।
सर्दियों में सरसों के साग का सेवन करने से आपका शरीर गर्म रह सकता है। यह स्वाद में हल्का सा कड़वा, लेकिन चटपटा होता है। सरसों के साग में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इससे आंखों और हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। सरसों के साग में ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक फाइटोन्यूट्रिएंट्स की उच्च मात्रा होती है।
सर्दियों में हरी पत्तेदार प्याज न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी यह कआफी ज्यादा हेल्दी होती है। यह कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी हो सकती है। इतना ही नहीं, हरा प्याज सल्फर का एक बेहतरीन स्रोत है जो समग्र स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एलिल सल्फाइड और फ्लेवोनोइड्स नामक यौगिक होता है, जो कई गंभीर समस्याओं को दूर कर सकता है।
बथुआ विटामिन ए, सी और बी-कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है। यह पाचन में सहायता करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में प्रभावी होता है। अगर आप सर्दियों में खुद को गर्म रखना चाहते हैं, तो बथुआ का सेवन करें। इससे शरीर गर्म रह सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।